अक्टूबर 23, 2026 1:55 अपराह्न

printer

तमिलनाडु सरकार ने इस वर्ष बाल दिवस पर स्कूली बच्चों को केक बांटने की योजना बनाई

तमिलनाडु सरकार ने इस वर्ष बाल दिवस पर स्कूली बच्चों को केक बांटने की योजना बनाई है। इसके लिए तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम ने 14 नवंबर को बच्चों को बांटने के लिए 61 लाख 84 हजार 566 केक खरीदने हेतु निविदाएं आमंत्रित की हैं। प्रत्येक केक का वजन 45 ग्राम तक होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के बाद यह खरीद की जा रही है।