अगस्त 19, 2026 3:31 अपराह्न

printer

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कीं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी सदस्यों को नया वाहन, चालक और सहायक दिया जाएगा। इसके अलावा, ईंधन खर्च के लिए हर महीने 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विधायकों का अपने क्षेत्रों के लोगों से बेहतर संपर्क सुनिश्चित करना है।
 
मुख्यमंत्री ने उत्तरी चेन्नई में 300 करोड़ रुपये की लागत से 400 बिस्तरों वाला नया अस्पताल बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज के लिए बीमा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की।
 
इसके अलावा, दूध की खरीद कीमत 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर करने की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का विधानसभा के कई सदस्यों और अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने स्वागत किया।