जुलाई 10, 2026 12:56 अपराह्न

printer

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सशस्त्र बल चीन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने आज द्वीप के आसपास चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी – पीएलए के दो विमान, पीएलए नौसेना के पांच पोत और तीन आधिकारिक चीन के जहाजों का पता लगाया। सोशल मीडिया पर मंत्रालय ने कहा कि उसके सशस्त्र बल चीन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।  इससे पूर्व भी मंत्रालय ने ताइवान के आसपास पीएलए के चार विमान, 9 नौसैनिक पोत और तीन आधिकारिक जहाजों का पता लगाया था। चार विमानों में से तीन ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया।