जुलाई 24, 2024 10:25 पूर्वाह्न

views 64

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोआ तथा महाराष्‍ट्र में कुछ स्‍थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

    मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोआ तथा महाराष्‍ट्र में कुछ स्‍थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। गंगा के मैदानी भागों में भी अगले दो दिनों में बारिश का प्रसार बढने का अनुमान है। उत्‍तर पश्चिमी भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्‍ली, पंजाब और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में सामान्‍य वर्षा होने की संभावना जताई गई है।   इस बीच, मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ-दिल्‍ली में अगले दो दिनों में...

जुलाई 17, 2024 12:52 अपराह्न

views 88

महाराष्‍ट्र: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कोंकण और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और मराठवाड़ा क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कोंकण और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट और मराठवाड़ा क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस दौरान, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल सुबह से मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हुई है। 

जुलाई 16, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 83

तेज बारिश के कारण केरल के कई हिस्सों में भूस्खलन के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई

  केरल में तेज बारिश के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में भूस्खलन और घर क्षतिग्रस्त होने के साथ व्यापक स्‍तर पर क्षति हुई है। पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने के साथ यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विशेष रूप से उत्तरी जिलों की कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।   हालांकि, आज सुबह बारिश में कमी आई है लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पांच उत्तरी जिलों मल्लपुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के तटों पर 55 किलो...

जुलाई 16, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 63

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी तटीय भागों में भारी वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की

  मौसम विभाग ने आज देश के पश्चिमी तटीय भागों में भारी वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, गुजरात, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़ और उत्तरी कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के जेनाम...

जुलाई 15, 2024 2:00 अपराह्न

views 69

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

  मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली।      दिल्‍ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यू...

जुलाई 14, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 62

नागालैंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने नागालैंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मंगलवार तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट से जुड़े क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना है। आज और कल तटीय कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों में तेज वर्षा हो सकती है। तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ में सोमवार को बहुत तेज वर्षा का अनुमान है।

जुलाई 13, 2024 10:18 पूर्वाह्न

views 60

मौसम विभाग का अनुमान- कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना सहित कई स्थानों पर होगी मूसलाधार वर्षा

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ में अगले तीन दिन मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

जुलाई 12, 2024 12:50 अपराह्न

views 470

गुजरात के सौराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 36 प्रतिशत बारिश, पूर्वी मध्य गुजरात में अब तक सबसे कम 16 प्रतिशत: मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के सौराष्ट्र में अब तक सबसे अधिक 36 प्रतिशत बारिश हुई है, इसके बाद कच्छ और दक्षिण गुजरात का स्थान है। पूर्वी मध्य गुजरात में अब तक सबसे कम 16 प्रतिशत बारिश हुई है। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में 100 से अधिक तहसीलों में मध्यम से हल्की बारिश हुई।   दक्षिण गुजरात के वलसाड और सूरत के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन इंच से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दक्षिण और उत्तर गुजरात में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किय...

जुलाई 11, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 73

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग और तटीय कर्नाटक में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। गुजरात में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय और बिहार में भी आज तेज़ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी आज भारी बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और पूर्वी राजस्थान में अगले पां...

जुलाई 10, 2024 10:21 पूर्वाह्न

views 36

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में 2-3 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि ऐसी ही स्थिति कल तक हिमालय की तराई वाले पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और शनिवार तक असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में बनी रहेगी। गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग, कर्नाटक, गुजरात और केरल में अगले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में मध्य प्रदेश, उत्तरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्म...