अगस्त 11, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 67

मौसम: 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान तेज वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अत्याधिक वर्षा हो...

अगस्त 8, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 60

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्‍मीर में तेज वर्षा होने की संभावना है।     विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान देश के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। विभाग के अन...

अगस्त 6, 2024 12:00 अपराह्न

views 65

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 2 3 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले इलाकों और सिक्किम में आज भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस महीने की दस तारीख तक भीषण वर्षा की संभावना है। यह भी कहा गया है कि झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज बहुत तेज वर्षा की संभावना है।     मौसम विभ...

अगस्त 6, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 58

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले 2 3 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की

  मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बड़े पैमाने पर और कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले इलाकों और सिक्किम में आज भारी से मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस महीने की दस तारीख तक भीषण वर्षा की संभावना है। यह भी कहा गया है कि झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में आज बहुत तेज वर्षा की संभावना है।   मौसम विभ...

अगस्त 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 87

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट वाले क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी इस महीने की 10 तारीख तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। उधर,...

अगस्त 1, 2024 9:21 पूर्वाह्न

views 75

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान देश के पूर्व-पश्चिम, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार तक मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी तेज बारिश हो सकती है। तीन अगस्त तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, राष्ट्रीय ...

अगस्त 1, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 61

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की

  मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में, विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र, पुणे और कोल्हापुर में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की आशंका है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में गरज और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। कोंकण के अलग-अलग स्थानों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त मध्य महाराष्ट्र में, विशेषकर घाट क्षेत्र में, छिटपुट वर्षा का अनुमान है। ...

जुलाई 29, 2024 2:31 अपराह्न

views 60

गुजरात में मूसलाधार बारिश से कई बांध ऊफान पर,  मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई

  उत्तरी गुजरात के कई हिस्सों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने आज मध्य और दक्षिण गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें साबरकांठा, अरावली, महिसागर गांधीनगर जिले शामिल हैं।   गुजरात में हो रही लगातार बारिश के बाद 45 बांधों का पानी ऊफान पर है और उन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर में अब तक 53 प्रतिशत पानी आ चुका है।

जुलाई 26, 2024 12:35 अपराह्न

views 40

मुंबई: लगातार बारिश के बाद मौसम हुआ सामान्य, दैनिक जीवन पटरी पर लौटा 

    मुंबई में लगातार बारिश के बाद शहर का मौसम सामान्‍य हो गया है। दैनिक जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है। इस बीच, बृहनमुंबई नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में आने वाले स्‍कूल और कॉलेज खुले हुए हैं। बीएमसी ने अभिभावकों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे बिना किसी आधिकारिक जानकारी के शैक्षणिक संस्थान के बंद होने के बारे में अफवाहों पर ध्‍यान न दें और स्कूल तथा कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहें।            इस बीच, महाराष्‍ट्र के कुछ अन्‍य हिस्‍सों में बारिश जारी है। पुणे, रत्नागिरी, गढ़चिर...

जुलाई 25, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 73

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी और मध्‍य भागों में तेज से बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी और मध्‍य भागों में अगले कुछ दिनों तक तेज से बहुत तेज वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्‍ट्र में कल तक मूसलाधार वर्षा जारी रहेगी और उसके बाद बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक और ओडिशा में कुछ जगहों पर कल तक बहुत तेज वर्षा हो सकती है। दिल्‍ली में इस महीने की 28 तारीख तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।