अक्टूबर 6, 2024 8:41 अपराह्न

views 69

अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के शेष हिस्‍सों से मानसून वापसी के लिए अनुकूल स्थिति का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र के शेष हिस्‍सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल स्थिति रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।     विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में बहुत तेज बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले दो दिनों तक कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं।     विभाग ने एक सप्‍ताह के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप,...

अक्टूबर 5, 2024 9:05 अपराह्न

views 72

कल तक पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भारत में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान

      मौसम विभाग ने कल तक पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी भारत में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आने वाले दिनो में पश्च्मिोत्‍तर, पश्चिम और मध्‍य क्षेत्रो में बारिश में कोई महत्‍वपूर्ण बदलाव नही होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो-तीन दिनों में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, रायलसीमा और तटीय तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्‍थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। कल पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, कोकण, गोवा, मराठव...

सितम्बर 28, 2024 9:03 अपराह्न

views 86

आगामी दो दिन तक उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और दिल्‍ली में भी बारिश हो सकती है  

      मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और केरल में कुछ स्‍थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अगले दो दिनों तक गोआ, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र, गुजरात, उत्‍तर प्रदेश में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। आगामी दो दिन तक उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान और दिल्‍ली में भी बारिश हो सकती है।

सितम्बर 25, 2024 7:22 अपराह्न

views 85

राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही

    राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 3 डिग्री अधिक 37 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 26 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की तीव्रता से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।...

सितम्बर 8, 2024 9:18 अपराह्न

views 74

बंगाल की खाडी के पश्चिम-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में बना दबाव उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है  

बंगाल की खाडी के पश्चिम-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में बना दबाव उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है       मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाडी के पश्चिम-मध्‍य और उत्‍तर-पश्चिम क्षेत्र में बना दबाव उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है और बंगाल की खाडी के पश्चिमोतर तथा पश्चिम मध्य क्षेत्र में केन्द्रित है। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दबाव के अगले 12 घंटो में पश्चिमोत्‍तर दिशा की ओर बढने और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है।

सितम्बर 7, 2024 8:21 अपराह्न

views 81

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना

          राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  

अगस्त 26, 2024 6:38 अपराह्न

views 64

मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण भीतरी कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश का रेड-अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण भीतरी कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश का रेड-अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों में  में कल तक तेज बारिश हो सकती है।       उधर, दक्षिण भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में ऐसी स्थिति बनी रहेगी।         पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भारत में, झारखंड, बिहार, ओडिशा, नागालैंड,...

अगस्त 25, 2024 9:04 अपराह्न

views 100

मौसम विभाग ने कल के लिए राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है  

          मौसम विभाग ने कल के लिए राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने ओडिशा, झारखंड और तटीय कर्नाटक में भी बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप के लिए भी तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगस्त 24, 2024 4:52 अपराह्न

views 63

छत्‍तीसगढ, ओडिसा, पश्चिम राजस्‍थान, पूर्वी मध्‍य पद्रेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में तेज वर्षा की आशंका  

  मौसम विभाग ने कल तक के लिए छत्‍तीसगढ, ओडिसा, पश्चिम राजस्‍थान, पूर्वी मध्‍य पद्रेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में तेज वर्षा की आशंका जताई है। मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र में भी अगले दो दिनों के दौरान तेज वर्षा की आशंका व्‍यक्‍त की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पूर्वी राजस्‍थान, जम्‍मू, कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्‍ली और पश्चिम राजस्‍थान में इस सप्‍ताह के दौरान सामान्‍य वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

अगस्त 13, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 75

मौसम विभाग ने देश के मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिणी भागों में अगले दो दिन के लिए तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिणी भागों में अगले दो दिन के लिए तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा जारी रहेगी। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल और पूर्वोत्तर भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। श्री जेनामणि ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक तेज वर्षा जारी रहेगी। उन्‍हो...