जुलाई 9, 2024 8:35 अपराह्न

views 66

दिल्ली में मौसम और वर्षा की पूर्वानुमान प्रणाली में सुधार के लिए जल्द नए स्वचालित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली स्थापित की जायेंगी: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि दिल्ली में मौसम और वर्षा की पूर्वानुमान प्रणाली में सुधार करने के लिए जल्द ही 50 नए स्वचालित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली स्थापित की जायेंगी। बाद में, इन प्रणालियों की संख्या को बढ़ाकर सौ करने का भी केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया है।   राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरे देश में जारी मानसून के मद्देनजर जनता की चिंताओं और सुझावों का समाधान करने के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान डॉ. सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान...

जुलाई 8, 2024 2:18 अपराह्न

views 52

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित देश के पूर्वोत्तर हिस्से में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड सहित देश के पूर्वोत्तर हिस्से में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने आकाशवाणी समाचार से कहा कि मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में आज भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी भारत में भी मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय क्षेत्र में तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

जुलाई 8, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 88

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने मुंबई, उपनगरीय मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और शहर में यातायात भी प्रभावित हुआ है। उपनगरीय ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। कल पटरियों पर एक पेड़ गिर जाने के बाद सेंट्रल लाइन पर कसारा और टिटवाला के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई थी।  

जुलाई 8, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 69

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों सहित उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों सहित उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय में भी इस महीने की 10 और 11 तारीख को बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

जुलाई 2, 2024 10:07 पूर्वाह्न

views 75

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और बिहार सहित उत्तर भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में तीन से चार दिनों तक बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी प्रकार की स्थिति गुजरात और देश के पश्चिमी हिस्सों में भी रहने के आसार हैं। इस बीच, आज सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हुई। शहर में दिन में तेज बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री ...

जुलाई 1, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 54

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। देश के पश्चिमी हिस्...

जून 27, 2024 2:07 अपराह्न

views 45

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। विभाग ने कहा कि कल से 30 जून तक झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हि...

जून 25, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 59

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून अगले 3 से चार दिनों में चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए भागों में भी पहुंच जाएगा।   मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले 5 दिनों में पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिम बं...

जून 24, 2024 2:09 अपराह्न

views 52

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पश्चिमी तटों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पश्चिमी तटों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।

जून 24, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 60

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्‍सों, गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, ओडिसा और झारखंड की ओर बढ़ चुका है। अगले कुछ दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और अंडमान तथा निकोबार द्वीपों के बहुत से स्थानों पर आज बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्‍की वर्षा हो सकती है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा में अगले पांच दिनों के दौरान बादल...