अगस्त 14, 2026 9:03 अपराह्न
57
स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखना प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने कहा है कि आज हमें जिस स्वतंत्रता का सुख प्राप्त है वह पिछली पीढ़ियों के महान बलिदान से मिला है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज नई दिल्ली में एक आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखना प्रत्येक नागरिक का प्राथमिक कर्तव्य है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि विभाजन केवल नए सिरे से राजनीतिक सीमाओं का निर्धारण नहीं था बल्कि यह हजारों वर्षों से आपसी सभ्यतागत जुड़ाव का भी विभाजन था। उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी जाति,...