फ़रवरी 20, 2025 12:46 अपराह्न

views 138

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी

भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता आज दोपहर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रेखा गुप्ता का नाम कल दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने कल राज निवास में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आम...

फ़रवरी 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 77

रेखा गुप्ता ने उन्‍हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्‍हें इस महत्‍वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व का आभार व्‍यक्‍त किया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में रेखा गुप्‍ता ने उन जैसे साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्‍मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया।

फ़रवरी 20, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 392

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

    दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता को नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वह चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्‍ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।     अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को समाप्त करने के पश्‍चात, भाजपा 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता म...

फ़रवरी 20, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 74

कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी

    दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों समेत कई भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें रेखा गुप्ता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में भाजपा की नई मुख्यमंत्री समर्पण भाव के साथ काम करेंगी।      सूचना एवं ...

फ़रवरी 20, 2025 7:00 पूर्वाह्न

views 82

रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

    श्रीमती रेखा गुप्ता आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में कल नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।     उपराज्यपाल आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बजे रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक...