सितम्बर 15, 2026 6:55 अपराह्न
38
छात्रों के लिए 10 हजार सुरक्षित और किफायती हॉस्टल सुविधा शुरू करेगी दिल्ली सरकार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने छात्र और छात्राए के लिए दस हजार सुरक्षित और किफायती हॉस्टल सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए जगहों की पहचान के साथ तय समय में इसे लागू करने के लिए एक खास पॉलिसी भी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी मे सरकार की कोशिश है कि विद्यार्थियों को रहने के लिए एक सुरक्षित और सहयोगी माहौल मिले, जिससे वे उचित माहौल में रहकर पढ़ाई कर सकें और भविष्य की ओर बढ़ सकें।