दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष भारत के युवाओं के सपनों को साकार करने वाले रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस सेवाकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक कौशल से जोड़ा गया, जिससे युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में रिकॉर्ड संख्या में बने नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान, विश्वविद्यालय और मेडिकल संस्थान युवाओं के उच्च शिक्षा के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। साथ ही, युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने के लिए रोजगार मेले की व्यवस्था शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लाखों युवाओं को सीधे नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि स्टार्टअप से लेकर खेल के मैदानों तक और डिजिटल क्रांति से लेकर बड़े अनुसंधानों तक, देश की युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है और आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को गति दे रही है।
News On AIR | जून 13, 2026 6:12 अपराह्न | Rekha Gupta
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष युवाओं के सपनों को साकार करने वाले रहे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता