जुलाई 31, 2026 9:03 अपराह्न

views 130

रेलवे ने देश में पहली बार ट्रेन के माध्यम से जीवित हृदय का सफलतापूर्वक परिवहन किया

रेलवे ने देश में पहली बार ट्रेन के माध्यम से जीवित हृदय का सफलतापूर्वक परिवहन किया है। जीवनरक्षक अंग को मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद ले जाया गया। इससे अहमदाबाद के अस्पताल में प्रत्यारोपण के लिए समय पर पहुंचना सुनिश्चित हुआ। रेल मंत्रालय ने कहा कि रेलवे, आरपीएफ, गुजरात पुलिस और चिकित्सा दलों के बीच उत्कृष्ट समन्वय जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं में रेलवे की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

जुलाई 14, 2026 6:14 अपराह्न

views 618

उर्वरकों का परिवहन पारंपरिक बंद मालगाड़ियों के बजाय विशेष रूप से तैयार कंटेनरों में किया जा सकेगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब उर्वरकों का परिवहन पारंपरिक बंद मालगाड़ियों के बजाय विशेष रूप से तैयार कंटेनरों में किया जा सकेगा। श्री वैष्‍णव ने कहा कि देश में उर्वरकों के परिवहन का 85 प्रतिशत हिस्सा रेलवे के माध्यम से होता है। कंटेनरों के इस्तेमाल से माल की ढुलाई और भंडारण आसान होगा तथा पूरी रेक को रोके बिना अलग-अलग कंटेनरों को रखा जा सकेगा।     रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्...

जुलाई 10, 2026 4:14 अपराह्न

views 51

रेलवे ने छत्तीसगढ़ में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त प्राथमिक रखरखाव केंद्र बनाने के लिए 175 करोड़ रुपये किए मंज़ूर

रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त प्राथमिक रखरखाव केंद्र बनाने के लिए 175 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं। प्राथमिक केंद्र लोकोमोटिव के तय समय पर होने वाले सुरक्षा जाँच, मरम्मत और देखभाल के लिए ज़िम्मेदार होता है। रेल मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना भारतीय रेल के विद्युत इंजन बेड़े के तेजी से हो रहे विस्तार और पूरे नेटवर्क पर माल ढुलाई और यात्री परिचालन बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। अतिरिक्त प्राथमिक केंद्र...

जनवरी 3, 2025 3:53 अपराह्न

views 88

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम में तीन ट्रेनों को किया रवाना

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ तीन ट्रेनों, गुवाहाटी-न्यू लखीमपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस, न्यू बोंगाईगांव-गुवाहाटी पैसेंजर ट्रेन और तिनसुकिया-नाहरलागुन एक्‍सप्रेस को आज रवाना किया। इस अवसर पर उन्‍होंने गुवाहाटी में एक रोड ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी किया। श्री वैष्णव ने गुवाहाटी से 10 किलोवाट आकाशवाणी कोकराझार एफएम स्टेशन का भी उद्घाटन किया। नया एफएम ट्रांस...