जुलाई 10, 2026 4:14 अपराह्न | Railways

printer

रेलवे ने छत्तीसगढ़ में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त प्राथमिक रखरखाव केंद्र बनाने के लिए 175 करोड़ रुपये किए मंज़ूर

रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त प्राथमिक रखरखाव केंद्र बनाने के लिए 175 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं। प्राथमिक केंद्र लोकोमोटिव के तय समय पर होने वाले सुरक्षा जाँच, मरम्मत और देखभाल के लिए ज़िम्मेदार होता है। रेल मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना भारतीय रेल के विद्युत इंजन बेड़े के तेजी से हो रहे विस्तार और पूरे नेटवर्क पर माल ढुलाई और यात्री परिचालन बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है। अतिरिक्त प्राथमिक केंद्रों से रेलवे मौजूदा बुनियादी ढाँचे का बेहतर इस्तेमाल कर पाएगा और साथ ही रायपुर मंडल भविष्य में तकनीकी विस्तार के लिए महत्वपूर्ण स्थान बन पाएगा।