जुलाई 23, 2026 7:47 अपराह्न
37
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की लंबित रेलवे परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से शीघ्र हस्तक्षेप का आग्रह किया
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर राज्य में कई महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं में हो रही देरी की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है। यह देरी मुख्य रूप से राज्य सरकार के पास लंबित मुद्दों के कारण हो रही है। श्री बिट्टू ने कहा है कि ये परियोजनाएं न केवल राष्ट्रीय महत्व की हैं बल्कि पंजाब के आर्थिक विकास, क्षेत्रीय संपर्क और समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पत्र के अनुसार इन परियोजनाओं में फिरोजपुर-पट्टी नई रेललाइन परियोजना, राज...