जून 21, 2024 10:29 पूर्वाह्न

views 113

चौदह खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाए जाने का पंजाब के किसानों ने किया स्वागत 

पंजाब के किसानों ने केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा चौदह खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि वे किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।