नवम्बर 15, 2025 2:14 अपराह्न

views 152

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के लिए गुजरात के सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का आज दौरा किया। प्रधानमंत्री सुबह अंत्रोली में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे। श्री मोदी ने अधिकारियों से बातचीत की और कार्यों की समीक्षा की। भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं में से एक यह रेल कॉरीडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है। इसमें गुजरात और दादरा और नगर हवेली में 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर शामिल हैं। यह कॉ...

नवम्बर 15, 2025 7:12 पूर्वाह्न

views 4K

बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत विकास की राजनीति के लिए एक जनादेश है: पीएम मोदी

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत विकास की राजनीति के लिए एक जनादेश है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने भाई-भतीजावाद की राजनीति का बहिष्कार किया है।   नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह बिहार की उन महिलाओं की जीत है जिन्हें राजद के जंगलराज का प्रकोप झेलना पड़ा। उन्होंने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र और चुनाव आयोग में विश्वास जताने के लिए लोगों को बधाई दी। उन्हों...

नवम्बर 12, 2025 2:10 अपराह्न

views 251

प्रधानमंत्री मोदी भूटान की राजकीय यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौटे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भूटान की सफल राजकीय यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हुए। भारत और भूटान की गहरी मित्रता और पारस्परिक सम्मान को दर्शाते हुए महामहिम भूटान नरेश स्वयं हवाई अड्डे पर पीएम मोदी को विदा करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भूटान यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांग्‍चुक और चौथे ड्रूक ग्यालपो के साथ कालचक्र अनुष्‍ठान का उदघाटन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समारोह महामहिम जे खेनपो की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिससे यह और भी...

नवम्बर 8, 2025 10:22 अपराह्न

views 164

सामाजिक न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है जब सभी को न्‍याय मिले: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सामाजिक न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है जब सभी को न्‍याय मिले, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो। आज शाम नई दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सभी को न्याय सुनिश्चित करने में कानूनी सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने लोक अदालतों और मुकदमा-पूर्व समझौतों के माध्यम से लाखों विवादों के शीघ्र तथा सौहार्दपूर्ण  समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त की।...

सितम्बर 13, 2025 2:13 अपराह्न

views 78

प्रधानमंत्री ने आइज़ोल में ₹9,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास और शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल में ₹9,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास और शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। श्री मोदी ने ₹8,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो पहली बार मिज़ोरम की राजधानी को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ रही है। अब मिज़ोरम और देश के अन्य हिस्सों के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को सुरक्षित, बेह...

सितम्बर 12, 2025 7:55 अपराह्न

views 114

प्रधानमंत्री मोदी: ज्ञान भारतम मिशन भारत की संस्कृति और पांडुलिपि विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ज्ञान भारतम मिशन भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना की आवाज़ बनने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में ज्ञान भारतम पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि भारत के पास लगभग एक करोड़ पांडुलिपियों का विश्व का सबसे बड़ा संग्रह है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास में करोड़ों पांडुलिपियाँ नष्ट हो गईं, लेकिन जो बची हैं, वे दर्शाती हैं कि हमारे पूर्वज ज्ञान, विज्ञान और शिक्षा के प्रति कितने समर्पित थे। उन्होंने आगे कहा कि भारत अपन...

सितम्बर 12, 2025 5:50 अपराह्न

views 84

पूर्वोत्तर अब विकास गाथा का केंद्रबिंदु: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पूर्वोत्‍तर अब प्रगति की प्रतीक्षा में एक सीमांत क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि देश की विकास गाथा का केंद्रबिंदु है। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि पूर्वोत्‍तर देश का अग्रणी क्षेत्र बन रहा है और बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह रेलवे लाइन मिज़ोरम को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ती है। इससे व्यापार, संपर्क और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सितम्बर 12, 2025 4:27 अपराह्न

views 68

प्रधानमंत्री मोदी का मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से इस महीने की पंद्रह तारीख तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्‍चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे। मिजोरम यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कल बेराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह रेल लाइन मिजोरम की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे के नेटवर्क से जोड़ेगी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्‍धि है। 51 किलोमीटर से लम्‍बी इस रेल लाइन का निर्माण आठ हजार करोड रुपए की लागत से किया गया है। इस परियोजना के साथ आइजोल पूर्वोत्तर राज्‍यों की चौथी राजधानी है जो भारतीय रेलवे नेटवर्क से...

सितम्बर 11, 2025 9:00 अपराह्न

views 80

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्ली में ज्ञान भारतम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल शाम नई दिल्ली में ज्ञान भारतम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री मोदी ज्ञान भारतम पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। यह पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और सार्वजनिक पहुंच में तेजी लाने के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। तीन दिन का यह सम्मेलन आज शुरू हुआ। सम्‍मेलन का विषय "पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान विरासत को पुनः प्राप्त करना" है।  

सितम्बर 7, 2025 10:06 अपराह्न

views 289

प्रधानमंत्री मोदी 9 सितम्‍बर को बाढ़ग्रस्‍त पंजाब का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार 9 सितम्‍बर को बाढ़ग्रस्‍त राज्‍य पंजाब का दौरा करेंगे। वे वहां की मौजूदा स्थिति का व्‍यक्तिगत तौर पर जायजा लेंगे और सीमावर्ती राज्‍य को सहायता प्रदान करने के लिए जमीनी वास्‍तविकताओं को समझेंगे। पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष सुनील जाखड़़ ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस यात्रा की पुष्टि की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्‍य में बाढ़ की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है और इसकी निकटता से निगरानी कर रहे हैं। इस बीच, पंजाब की स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। राज्‍य मे...