अक्टूबर 8, 2024 7:31 अपराह्न
70
नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री की एक खेप काठमांडू भेजी गई
नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री की एक खेप काठमांडू भेजी गई। तिरपाल, स्लीपिंग बैग, कंबल, क्लोरीन की गोलियां और पानी की बोतलों सहित चार दशमलव 2 टन मानवीय सहायता की खेप भारत से नेपालगंज पहुंचाई गई। भारत सरकार अन्य आवश्यक स्वच्छता वस्तुओं और दवाओं के साथ-साथ अन्य राहत सामग्री की भी व्यवस्था कर रही है, जो जल्द ही वितरित की जाएगी। भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की जलविद्युत विकास कंपनियों एस जे वी एन और एन एच पी सी के साथ-साथ एलआईसी...