अगस्त 15, 2026 11:41 पूर्वाह्न

views 130

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने फिर कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं। कल राजधानी में मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में हो रहे अत्याचार और सीमा पार आतंकवाद के लिए इसका इस्तेमाल किए जाने पर चिंता व्यक्त करनी चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में श्री जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भारत ने अफगानिस्तान के साथ कई बैठकें की हैं। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के कई मंत्री भारत के दौरे पर आए ...

जून 9, 2026 7:57 अपराह्न

views 51

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस बर्बरता की रिपोर्टों की पुष्टि: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस की बर्बरता की कई रिपोर्टों की पुष्टि की है। इनमें कई प्रदर्शनकारी मारे गए और कई घायल हुए। भारत को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके कुकर्मों और दुर्व्यवहारों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली को पाकिस्तान से लगातार फर्जी खबरें और वीडियो मिल रहे हैं। उन्‍होंने इसे पाकिस्तान की नाकामियों को छुपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान हटाने का प्रयास बताया ह...

जून 9, 2026 5:14 अपराह्न

views 84

पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन: विदेश मंत्रालय

पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। इसमें ब्रेंड इंडिया और वैश्‍वि‍क स्‍तर पर भारत की प्रतिष्‍ठा, दोनों में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत संकट के समय सबसे पहले मदद करने वाले देश के रूप में ग्‍लोबल साउथ की आवाज बनकर उभरा है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय सोलर गठबंधन और वैश्‍विक स्‍तर पर यूपीआई जैसे डिजिटल उपायों के जरिए हमेशा राष्‍ट्रीय हित को विश्‍व कल्‍याण के साथ जोडा है। 

मार्च 6, 2025 1:56 अपराह्न

views 70

भारत ने ब्रिटेन में अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा का उल्‍लंघन करने की निंदा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा सुरक्षा का उल्‍लंघन करने की भारत ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे अलगाववादियों और चरमपंथियों के एक छोटे समूह की भड़काऊ कार्रवाई बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इन कार्रवाइयों की निंदा की है और इसे इन तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ऐसे मामलों में ब्रिटेन सरकार अपने राजनयिक दायित्वों को पूरी तरह से निभाएगी।