जून 9, 2026 7:57 अपराह्न | Ministry of External Affairs

printer

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस बर्बरता की रिपोर्टों की पुष्टि: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस की बर्बरता की कई रिपोर्टों की पुष्टि की है।

इनमें कई प्रदर्शनकारी मारे गए और कई घायल हुए। भारत को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके कुकर्मों और दुर्व्यवहारों के लिए जवाबदेह ठहराएगा। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली को पाकिस्तान से लगातार फर्जी खबरें और वीडियो मिल रहे हैं। उन्‍होंने इसे पाकिस्तान की नाकामियों को छुपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान हटाने का प्रयास बताया है।

    अफगान जनता के कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, श्री जायसवाल ने कहा कि भारत का ध्‍यान निरंतर मानवीय सहायता, विकास सहयोग और क्षमता निर्माण उपायों के माध्यम से अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और दवा सहायता से संबंधित उपायों के माध्यम से अफगानिस्तान की सहयता जारी रखे हुए है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने छात्रवृत्ति और क्षमता निर्माण के अवसर भी प्रदान किए हैं।