नवम्बर 6, 2024 6:59 अपराह्न

views 74

महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी के अल्ट्राटेक जेटी से ‘कोंकण रत्न’ नामक एक खुले समुद्र में नौकायन अभियान को कल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी के अल्ट्राटेक जेटी से ‘कोंकण रत्न’ नामक एक खुले समुद्र में नौकायन अभियान को कल हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। एक अधिकारी के अनुसार, दस दिन के इस अभियान का उद्देश्य ‘समुद्री स्वच्छता, कार्य और सुरक्षा’ के बारे में जागरूकता पैदा करना है। “हमारा समुद्र - हमारी शान” टैगलाइन वाले इस अभियान में कविताओं, व्याख्यानों और नाटकों के माध्यम से समुद्री पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। ये गतिविधियां   तटीय मार्ग के गांवों, सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में आयोजित की...

नवम्बर 5, 2024 9:01 अपराह्न

views 67

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। राज्‍य में सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव रैलियों को संबोधित कर मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।     मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोरेगांव और पाटन के उम्मीदवारों के पक्ष में सतारा में आयोजित कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने मतदाताओं को लाड़की बहन, अन्नपूर्णा और व्योश्री जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और वादा किया कि महायुति सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी समाज के सभी वर्गों, खासकर किसानों के कल्याण के लिए प्रत...

अक्टूबर 26, 2024 8:58 अपराह्न

views 40

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में तीन दिन बचे हैं। राज्‍य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अक्टूबर 26, 2024 7:50 अपराह्न

views 90

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नासिक सेंट्रल से देवयानी सुहास फरांडे को मैदान में उतारा है। डॉ. मिलिंद रामजी नरोटे गढ़चिरौली सीट से और चैनसुख मदनलाल संचेती मलकापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अक्टूबर 26, 2024 7:24 अपराह्न

views 49

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में प्रमुख उम्‍मीदवारों में एरंडोल से सतीश अन्ना पाटिल, गंगापुर से सतीश चव्हाण, शाहपुर से पांडुरंग बरोरा, परांडा से राहुल मोटे, बीड से संदीप क्षीरसागर, बगलान से दीपिका चव्हाण, येओला से माणिकराव शिंदे, नासिक पूर्व से गणेश गिते,  उल्हासनगर से ओमी कलानी और अकोला से अमित भांगरे शामिल हैं। पार्टी ने कल अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी, ...

अक्टूबर 16, 2024 9:10 अपराह्न

views 65

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य में कुल दो लाख छब्‍बीस हजार 624 बैलेट यूनिट, एक लाख छब्‍बीस हजार 911 कंट्रोल यूनिट और एक लाख सैंतीस हजार 118 वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी।     निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान चुनाव खर्चों की निगरानी और प्रबंधन के लिए राज्य और जिला दोनों स्तरों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि कोई प्रचार सामग्री नामांकन से...

सितम्बर 8, 2024 5:58 अपराह्न

views 19

महाराष्‍ट्र में हाल की बारिश से दस जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है  

        महाराष्‍ट्र में हाल की बारिश से दस जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्‍य के कृषि विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बारिश से आठ लाख हेक्‍टेयर से अधिक भूमि पर खरीफ की फसलें प्रभावित हुई हैं। कृषि विभाग के निदेशक विनय कुमार आवते ने कहा है कि फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कपास, सोयाबीन, तूर, बाजरा, मूंग, उडद, मक्‍का, ज्‍वार और प्‍याज तथा सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। विभाग ने किसानों से कहा है कि जिनकी फसलों को नुकसान हुआ है वे फसल बीमा कम्‍पन...

सितम्बर 1, 2024 8:17 अपराह्न

views 117

महाराष्ट्र के विदर्भ  के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम की स्थिति बहुत खराब रही  

        महाराष्ट्र के विदर्भ  के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम की स्थिति बहुत खराब रही। वाशिम और यवतमाल जिले खराब मौसम के कारण रेड अलर्ट पर हैं, जबकि बुलढाणा, अकोला, वर्धा और नागपुर ऑरेंज अलर्ट पर हैं। अमरावती जिले में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, विदर्भ क्षेत्र के कई जिलों में कल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

अगस्त 25, 2024 8:30 अपराह्न

views 122

महाराष्‍ट्र सरकार ने एकीकृत राष्‍ट्रीय पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है

            महाराष्‍ट्र सरकार ने केन्‍द्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत राष्‍ट्रीय पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। इसे मार्च 2024 से लागू किया जाएगा।     मंत्रिमंडल ने किसानों को दिन में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की योजना का दायरा बढ़ाने को  मंजूरी दी है। महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक निगम गठित करने का भी फैसला किया है जिससे लगभग सवा करोड़ व्‍यक्ति लाभान्वित होंगे।

अगस्त 24, 2024 4:24 अपराह्न

views 85

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र में जलगांव और राजस्थान में जोधपुर का दौरा करेंगे। वे सुबह लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जलगांव जायेंगे। प्रधानमंत्री वहां 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देंगे और सम्मानित करेंगे। वे देशभर की लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री दो हजार पांच सौ करोड़ रुपये के कोष की भी शुरूआत करेंगे, जिससे स्वयं सहायता समूहों के करीब 48 लाख सदस्यों को फायदा होगा। वे पांच हजार करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे, जिससे स्वयं सहायता समूहों के ल...