जुलाई 23, 2026 5:46 अपराह्न
55
महाराष्ट्र में ठाणे, पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में आज ठाणे, पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तरी कोंकण, दक्षिणी कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में शनिवार तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। तेज बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पुणे और कोंकण की ओर यात्रा करने वाले पर्यटकों से अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है और घाट सड़कों पर भूस्खलन की संभावना जताई है। लोगों को आंधी-तूफान के समय पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई...