फ़रवरी 27, 2025 8:15 पूर्वाह्न
84
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज मुंबई में एक उच्च स्तरीय उद्योग परामर्श की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, सरकारी अधिकारियों और हितधारकों को केंद्रीय बजट 2025 में समुद्री क्षेत्र की प्रमुख घोषणाओं और भारत के समुद्री विकास पर उनके प्रभाव पर चर्चा करने के लिए एक साथ लाएगा। बैठक में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी अधीनस्थ संगठन, प्रमुख समुद्री देशों के महावाणिज्य दूतावास, समुद्री संघ और प्रमुख समुद्री उद्योग से ज...