अगस्त 13, 2026 8:35 पूर्वाह्न

views 259

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

संसद के दोनों सदनों ने विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 आगे समीक्षा के लिए संयुक्‍त संसदीय समि‍ति को भेजे जाने का अनुमोदन कर दिया है। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम-2010 में संशोधन करेगा। विधेयक का उद्देश्य विदेशी अंशदान को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाना है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विधेयक को व्यापक परामर्श संसद दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त संसदीय समिति को भेजे जाने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस समिति में अध्यक्ष द्वारा नामित लोकसभा के 21 सांसद, सभापति द्वा...

अप्रैल 2, 2026 10:22 अपराह्न

views 551

संसद ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक पारित किया

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 लोकसभा की मंजूरी मिलने के बाद संसद में पारित हो गया है। राज्यसभा विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है। विधेयक में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों- सीएपीएफ में महानिरीक्षक के 50 प्रतिशत पदों को प्रतिनियुक्ति द्वारा भरने का प्रावधान है। अपर महानिदेशक के न्यूनतम 67 प्रतिशत पदों को प्रतिनियुक्ति द्वारा भरा जाएगा। विशेष महानिदेशक और महानिदेशक के सभी पद केवल प्रतिनियुक्ति द्वारा ही भरे जाएंगे।   विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री न...

जनवरी 12, 2026 5:19 अपराह्न

views 1.2K

केंद्रीय बजट 2026-27 एक फरवरी को लोकसभा में किया जाएगा पेश

केंद्रीय बजट 2026-27 अगले महीने की पहली तारीख,  रविवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में एक सवाल के जवाब में  बताया कि सदन में बजट पेश करने की प्रक्रिया पहली फरवरी को सवेरे 11 बजे शुरू होगी।     इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि बजट सत्र का पहला चरण, जो 28 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी को समाप्त होगा। संसद सत्र दूसरे चरण के लिए 9 मार्च को फि...

नवम्बर 15, 2025 12:25 अपराह्न

views 151

राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जयंती 2021 से देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देशभक्ति की एक ऐसी ज्योति प्रज्वलित की जो पीढ़ियों तक जलती रहेगी। उन्होंने कहा कि धरती आबा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत सदैव अमर रहेगी। लोकसभा अ...

जुलाई 22, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 105

संसदीय समिति ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 16 घंटे का समय आवंटित किया

संसद के मॉनसून सत्र के कल पहले दिन विपक्षी दलों ने कई मुद्दों को लेकर कार्यवाही में व्‍यवधान उत्‍पन्‍न किया। विपक्षी दल अन्‍य मुद्दों के अलावा पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर तत्‍काल चर्चा की मांग कर रहे थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों सदनों में विपक्षी दलों ने इन मुद्दों पर लगातार चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए और शोर शराबा किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्‍वस्‍त किया कि सरकार संसद में सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन विपक्...

अप्रैल 2, 2025 12:49 अपराह्न

views 100

लोकसभा में आज पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक

    वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सदन में विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि ज़रूरी होने पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। श्री रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार खुली बहस और विधेयक पर सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कानून का विरोध कर रहे हैं।      भारतीय जनता पार्...

मार्च 6, 2025 2:05 अपराह्न

views 83

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्‍यक्षता में नए आयकर विधेयक पर प्रवर समिति की बैठक जारी

  नए आयकर विधेयक पर संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी के सांसद बैजयंत पांडा की अध्‍यक्षता में प्रवर समिति की बैठक चल रही है। समिति ने मौखिक साक्ष्य दर्ज करने के लिए अर्न्स्ट एंड यंग के साथ-साथ भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के प्रतिनिधियों को बुलाया है। समिति में 31 सदस्य हैं।

दिसम्बर 18, 2024 9:20 अपराह्न

views 112

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का किया आह्वान

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का आह्वान किया है। श्री बिरला ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह के लिए संसदीय प्रक्रियाओं और कार्यपद्धतियों के मूल्यांकन पाठ्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और भारत मिशन लाइफ के साथ इस चुनौती से निपटने में सबसे आगे है। जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के लिए बड़ी चुनौत...

अगस्त 11, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 67

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वस्थ और सुदृढ लोकतंत्र के लिए संवाद और सहयोग के माहौल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने ये टिप्पणी कल नई दिल्ली में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के समापन सत्र में की। श्री बिरला ने सांसदों से आग्रह किया कि वे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की स्थिति को देखते हुए लोकतांत्रिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सदस्यों की कार्य प्रणाली को न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर देखा जाता है,...

अगस्त 9, 2024 1:52 अपराह्न

views 50

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में पेश किया रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 आज लोकसभा में पेश किया। विधेयक में रेलवे अधिनियम 1989 में संशोधन का प्रावधान है। विधेयक पेश करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि इस विधेयक से रेलवे बोर्ड की शक्ति बढ़ेगी और रेलवे की दक्षता में सुधार होगा। विधेयक में भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 के प्रस्तावों को रेलवे अधिनियम, 1989 में शामिल करके कानूनी ढांचे को सरल बनाने का प्रस्ताव है। यह विधेयक रेलवे बोर्ड के गठन और संरचना के प्रावधानों को रेलवे अधिनियम, 1989 में उपयुक्त रूप से शामिल करके ...