जून 25, 2024 9:59 अपराह्न

views 46

18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा

      18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव कल होगा। भाजपा के वरिष्ठ सांसद ओम बिड़ला इस बार भी इस पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं। वह पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। दूसरी तरफ विपक्षी इंडिया गुट ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश को चुना है। दोनों उम्मीदवारों ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।     सरकार और विपक्षी दल लंबे समय की बातचीत के बावजूद इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष को सर्वसम्मति से और न...

जून 25, 2024 2:22 अपराह्न

views 50

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे भाजपा सांसद ओम बिरला, विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद ओम बिरला पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। वे इस बार भी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं विपक्ष इंडिया गठबंधन ने इस पद के लिए कांग्रेस के सांसद के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए आज अपना-अपना नामांकन भरा। अध्यक्ष का चुनाव कल होगा।   इससे पहले, सरकार और विपक्ष इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में असफल रहे है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर...

जून 25, 2024 12:37 अपराह्न

views 51

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे भाजपा सांसद ओम बिरला: सूत्र

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद ओम बिरला राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के उम्मीदवार होंगे। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।     सरकार ओम बिरला के नाम पर सहमति के लिए विपक्ष से संपर्क कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और पीयूष गोयल ने कांग्रेस के नेता के.सी वेणुगोपाल और डीएमके नेता टीआर बालू के साथ बैठक की थी। सूत्रों के अनुसार सरकार और विपक्ष के बीच अभी तक सहमति नहीं बनी है। विपक्षी पार्टियां भी अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार सक...

जून 25, 2024 2:00 अपराह्न

views 55

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भी नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी

आज 18वीं लोकसभा का दूसरा दिन नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ। सदन के दूसरे दिन कांग्रेस के एडवोकेट गोवाल कागडा पदवी ने हिन्दी में शपथ ग्रहण की, जबकि अन्य पार्टी के सांसद बच्छव शोभा ने मराठी में शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्मिता उदय वाघ ने मराठी में शपथ ग्रहण की। अन्य पार्टी के सांसद अनूप संजय धोत्रे, कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखेडे, एनसीपी (शरद पवार) के अमर शरदराव काले, कांग्रेस के श्‍याम कुमार दौलत बारवे, शिवसेना के डॉ.श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिवस...

जून 25, 2024 9:47 पूर्वाह्न

views 49

संसद सत्र: आज भी जारी रहेगा नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण

संसद भवन में नवनिर्वाचित संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण आज भी जारी रहेगा। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के प्रथम दिन कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित कई सांसदों को शपथ दिलाई गई। लोकसभा में सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली। अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही में श्री महताब की सहायता के लिए नियुक्त अध्यक्ष पैनल के सदस्यों ने शपथ ली। भाजपा सांसद राधामोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने अध्यक्ष पैनल के सदस्य के रूप में शपथ ली। हा...

जून 24, 2024 2:04 अपराह्न

views 46

नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेने के साथ शुरू हुआ 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ। लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले प्रथम सदस्य रहे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने श्री मोदी को शपथ दिलाई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में श्री महताब की सहायता के लिए नियुक्त अध्यक्ष को पैनल की शपथ दिलाई गई। भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने चेयरपर्सन पैनल के सदस्य के रूप में शपथ ली।   हालांकि, कांग्रे...

जून 12, 2024 12:56 अपराह्न

views 37

24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, राज्यसभा का सत्र भी 27 जून से

18वीं लोकसभा का पहला सत्र इस महीने की 24 तारीख से शुरू होगा। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ, अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण और चर्चा होगी। जबकि राज्यसभा के 264वें सत्र की शुरुआत भी इस महीने की 27 तारीख को होगी। आगामी संसद सत्र अगले महीने की 3 तारीख को समाप्त होगा।   केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है देश की जनता निर्णय ले चुकी है और अब देश की सेवा के लिए कार्य करना हमारा कर्तव्य है। श्री रिजिजू ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने की ...