अगस्त 8, 2026 7:08 अपराह्न
29
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण जल्द लागू करने की मांग का स्वागत किया
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की शिरोमणि अकाली दल की मांग का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाना होगा और निष्पक्ष तथा समान परिसीमन सुनिश्चित करना होगा जिससे सभी राज्यों को समान प्रतिनिधित्व मिले। शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह मांग रखी थी। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी ने निष्पक्ष तथा समान परिसीमन की भी मांग की है जि...