जून 15, 2024 1:19 अपराह्न

views 376

इस महीने की 24 तारीख से शुरू हो रहा है 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र

18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र इस महीने की 24 तारीख से शुरू हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि सरकार संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों और सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।   श्री रिजिजू ने कहा कि संसद के पहले सत्र में नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाने, लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव और फिर संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति का अभिभाषण होने की परंपरा है।

जून 11, 2024 1:32 अपराह्न

views 101

किरेन रिजिजू, मनोहर लाल, जितेन्द्र सिंह, जयंत चौधरी और संजय सेठ ने संभाले अपने मंत्रालयों के पदभार

किरेन रिजिजू ने आज संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। श्री रिजिजू ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों से संसद को सुचारू रूप से चलाने में उनके सहयोग के लिए कहा है। उन्‍होंने कहा कि भविष्य में संसद में होने वाली चर्चा में सभी सदस्यों का उद्देश्य देश की सेवा होना चाहिए। श्री रिजिजू ने कहा कि वह अर्जुन राम मेघवाल और एल. मुरूगन के साथ मिलकर संसद से सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आगे बढाएंगे। उन्‍होंने कहा कि सभी को जनादेश का सम्‍मान करना चाहिए, चाहे सरकार हो या विपक्ष।...