अगस्त 2, 2024 12:41 अपराह्न

views 79

झारखण्ड:विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने दिया राज्य सरकार को आदेश, अधिकारियों का करे तबादला 

 निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले झारखण्ड सरकार से उन अधिकारियों का स्थानांतरण करने का आदेश दिया है, जो गृह राज्‍य में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं या फिर एक ही स्थान पर तीन साल से कार्यरत हैं। निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्‍य सचिव को लिखे गए पत्र में राज्‍य सरकार को इस संबंध में 20 अगस्त तक रिपोर्ट भेजने को कहा है। चुनाव से सीधे तौर पर जुड़े किसी भी अधिकारी को उनके गृह जिले में ही पदस्थ होने पर वर्तमान तैनाती वाले जिले में बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्‍य सरकार को भी यह आश्वासन देन...

अगस्त 1, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 32

झारखंड: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल किया गया

झारखंड में दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन का रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। इस लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी गई। चक्रधरपुर मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि अप और डाउन लाइन पर यातायात बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहा है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास बाराबम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशनों के बीच हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी स...

जुलाई 31, 2024 1:53 अपराह्न

views 40

झारखंड: दक्षिण मध्य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्शन पर यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

  झारखंड में दक्षिण मध्‍य रेलवे के टाटानगर, चक्रधरपुर, रेल सेक्‍शन पर रेल यातायात बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हावडा मुंबई मेल की 18 में से 16 बोगियों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया है। सभी बोगियों को मार्ग से हटाने के बाद ही रेल मार्ग की मरम्मत और विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा।  कल सुबह चक्रधरपुर रेल डिवीजन के अंतर्गत पोटोबेदा गांव के नजदीक बाराबम्‍बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्‍बे पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात बाधित है। दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्...

जुलाई 31, 2024 12:49 अपराह्न

views 451

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार बने झारखण्ड के नये राज्यपाल

  पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखण्ड उच्‍च न्‍यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

जुलाई 31, 2024 10:07 पूर्वाह्न

views 68

झारखंड: पूर्वी-मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्ड में मरम्‍मत कार्य जारी,  ट्रैक से हटाए जा रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा- मुम्‍बई मेल के डिब्बे

झारखंड में पूर्वी मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्‍ड में मरम्‍मत कार्य जारी है। दुर्घटनाग्रस्‍त हावडा- मुम्‍बई मेल के डिब्बों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। चक्रधरपुर रेलवे डिविजन के अंतर्गत पोटोबेडा गांव के निकट बाराबम्‍बू और खर्सवा रेलवे स्‍टेशनों के बीच कल सवेरे हावडा-मुम्‍बई मेल के 18 डिब्‍बे पटरी से उतर जाने के बाद से रेल यातायात ठप है। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि इस खंड पर रेल यातायात आज बहाल होने की संभावना है।      

जुलाई 30, 2024 1:21 अपराह्न

views 76

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरीं, दो यात्रियों की मौत और कई घायल

  झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतर जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दो यात्रियों के शव बरामद किये गए। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   इस बीच, रेलवे ने हावड़ा-मुंबई मेल के फंसे यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। दुर्घटनास्थल से यात्रियों के परिवहन के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था की गई है। फंसे हुए यात्रियों को राहत...

जुलाई 30, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 59

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

  झारखंड में चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर जाने से कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन हावड़ा से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जा रही थी। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर राहत ट्रेन पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जोरों पर है। रेलवे ने टाटानगर (06572290324),...

जुलाई 25, 2024 1:52 अपराह्न

views 204

झारखंड में प्रकाशित किया गया मतदाता सूची का प्रारूप, 20 अगस्त को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

झारखंड में आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया। झारखंड के मुख्‍य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि यह सूची सभी मतदान केंद्रों पर ब्‍लॉक स्‍तर के अधिकारी द्वारा दिखाई जाएगी। उन्‍होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान केन्‍द्र पर जाकर मतदाता सूची के प्रारूप में अपने नाम की पुष्टि करें। अगर सूची में कुछ भी त्रुटि हो तो तुरंत ब्‍लॉक स्‍तर के अधिकारी को सूचित करें। मतदाता निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन ऐप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्‍यम से घर बैठे भी ऑनलाइन अपने नाम की पुष्टि कर सक...

जुलाई 11, 2024 1:22 अपराह्न

views 57

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक   Jharkhand, Election Commission, झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्‍त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल राज्य के दौरे पर है। निर्वाचन आयोग के दल ने झारखंड मुख्य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। वरिष्‍ठ निर्वाचन उपायुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरतने का न...

जुलाई 11, 2024 9:27 पूर्वाह्न

views 43

झारखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रांची पहुंची चुनाव आयोग की टीम

    वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची में है। टीम ने कल झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग की टीम आज राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा करेगी। इस वर्ष के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में मतदाता सूची का संशोधन कार्य 25 जून से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। 20 अ...