जुलाई 6, 2025 5:05 अपराह्न

views 57

झारखंड राजभवन ने नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन को लेकर नोटिस जारी किया

राजभवन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय दुमका, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा औऱ नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू  को नए शैक्षणिक सत्र में  इंटर में नामांकन  को लेकर नोटिस  जारी कर एक सप्ताह में  रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल  सचिवालय की संयुक्त सचिव अर्चना मेहता ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्लस टू विद्यालयों में होना  है।  ऐसे में  विश्वविद्यालयों में  इंटरमीडिएट की पढ़ाई नई  शिक्षा नीति  के प्रावधानों का उल्लंघन है।   &nb...

मार्च 5, 2025 1:55 अपराह्न

views 91

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

  झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के बालिबा वन क्षेत्र में आज एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों जवान सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि आज सुबह से ही सुरक्षाबल तलाशी अभियान पर थे। तीनों घायल जवानों को उपचार के लिए रांची ले जाया गया है।

नवम्बर 28, 2024 1:35 अपराह्न

views 108

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में एक समारोह में श्री सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव और राष्‍ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी समारोह में शामिल होंगे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी समारोह में शामि...

नवम्बर 9, 2024 7:58 पूर्वाह्न

views 64

महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता कईं रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं।       भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, भारतीय जनता पार्टी के नेता और उप-मुख्‍यंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस तथा अन्‍य नेता प्रधानमंत्री की रैलियों में शामिल होंगे।       राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी...

अक्टूबर 26, 2024 8:27 अपराह्न

views 87

झारखंड में पांच जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान

    झारखंड में पांच जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जायेगा। उपमहानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि माओवादी संगठनों को पकड़ने के लिए राज्य के संवेदनशील इलाकों में गहन जांच की जा रही है।     इस बीच, विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान अब तक 57 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है। आदर्...

अक्टूबर 17, 2024 7:38 अपराह्न

views 44

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी  

  झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। नामांकन, इस महीने की 25 तारीख तक भरे जा सकते हैं। 28 तारीख को इनकी जांच की जाएगी। उम्‍मीदवार इस महीने की 30 तारीख तक नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवम्‍बर को और दूसरे चरण का 20 नवम्‍बर को होगा। वोटों की गिनती 23 नवम्‍बर को होगी।

अक्टूबर 5, 2024 8:12 अपराह्न

views 86

झारखंड भाजपा ने आज अगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के पंच प्रण जारी किए

  झारखंड भाजपा ने आज अगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के पंच प्रण जारी किए। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा की उपस्थिति में संक्षिप्त घोषणापत्र जारी करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख बाबूलाल मंराडी ने कहा कि राज्य की हर महिला को "गोगो दीदी योजना" के तहत हर महीने दो हजार एक सौ रुपये दिए जाएंगे। दो त्यौहारों के अवसर पर सभी परिवारों को पांच सौ रूपये में एक एलपीजी सिलेंडर और दो निशुल्क सिलेंडर दिए जाएंगे। बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर युव...

सितम्बर 8, 2024 8:10 अपराह्न

views 68

हेमंत सोरेन झारखण्‍ड के लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं- भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान  

      भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल में राज्य को बर्बाद कर दिया है। श्री चौहान ने  रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सोरेन सरकार  कई झूठे वायदे कर रही है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन झारखण्‍ड के लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं।     श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्‍बर को जमशेदपुर आएंगे और तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झं...

सितम्बर 1, 2024 7:46 अपराह्न

views 60

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोग आदिवासी बहुल झारखंड को बरबाद होने से बचाने के लिए भाजपा से जुड रहे हैं  

        झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोग आदिवासी बहुल झारखंड को बरबाद होने से बचाने के लिए भाजपा से जुड रहे हैं। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए, श्री चौहान ने कहा कि झारखंड में हर तरफ अराजकता है।  

अगस्त 13, 2024 1:09 अपराह्न

views 64

झारखंड: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में झारखंड में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड में आपातकाल को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। आंदोलनकारी डॉक्टर मामले की सीबीआई जांच और कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा औ...