जुलाई 10, 2024 1:20 अपराह्न
65
झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शाम रांची पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल
निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल आज शाम दो दिन के दौरे पर रांची पहुंचेगा। यह दल झारखंड में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। झारखंड में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होना है। निर्वाचन आयोग का दल आज राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। यह दल कल विभिन्न जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा भी करेगा। राज्य में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है जो 25 जून को शुरू हुआ और 24 जुलाई...