फ़रवरी 18, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 88

गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू-कश्‍मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्‍वयन की समीक्षा करेंगे

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।   बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों: भारतीय न्याय संहिता, 2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023; और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 में उल्लिखित पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।   बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, जम्मू-कश्मीर के म...

फ़रवरी 18, 2025 8:16 पूर्वाह्न

views 65

जम्मू-कश्मीर: शहरी स्थानीय निकायों से सम्‍बंधित चुनौतियों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया

  जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 74वें संविधान संशोधन अधिनियम के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों में किये जाने वाले कार्य, पदाधिकारियों और धनराशि के हस्तांतरण से सम्‍बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सरकारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे और इसमें श्रीनगर और जम्मू नगर निगमों के आयुक्तों के साथ-साथ वित्त, आवास और शहरी विकास, सामान्य प्रशासन और अन्य सम्‍बंधित विभागों के प्रमुख प्रशासनिक सचिव शामिल होंगे। समिति को शहरी स्‍थ...

जनवरी 6, 2025 9:31 अपराह्न

views 68

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से नवनिर्मित जम्मू रेल मंडल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्‍यम से नवनिर्मित जम्मू रेल मंडल का उद्घाटन किया। श्रीनगर-कटरा रेल लाइन के लोकार्पण से जम्‍मू कश्‍मीर और आसपास के क्षेत्र को महत्‍वपूर्ण लाभ होगा। The launch of rail infrastructure projects in Jammu-Kashmir, Telangana and Odisha will promote tourism and add to socio-economic development in these regions. https://t.co/Ok7SslAg3g — Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2025 हमारे संवाददाता ने बताया है कि जम्मू में नए रेल डिवीजन के उद्घाटन समारोह को स...

दिसम्बर 12, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 81

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलकूद-2025 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में होंगे

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलकूद-2025 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में होंगे। आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसी बर्फ पर खेली जाने वाली प्रतियोगिताएं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 23 से 27 जनवरी तक आयोजित होंगी। जबकि जम्मू और कश्मीर में 22 से 25 जनवरी तक अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की पर्वतारोहण और स्नोबोर्डिंग जैसी बर्फ पर खेली जाने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक के लिए एथलीटों की पहचान करने में इन आयोजनो के म...

अक्टूबर 28, 2024 10:19 अपराह्न

views 66

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के काफिले पर हमले के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू में अखनूर सेक्टर के बट्टल गांव में आज सेना की एम्बुलेंस पर हुए हमले की जबावी कारवाई में सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। हमारे जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। लगभग तीन आतंकवादियों ने आज सुबह लगभग 6 बजे सेना के काफिले की एक एम्बुलेंस पर गोलीबारी की। हमले में किसी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, घुसपैठिये मौके से भागने में सफल रहे। इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

अक्टूबर 7, 2024 7:37 अपराह्न

views 42

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना के सुचारू संचालन की सभी तैयारियां पूरी

    जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना के सुचारू संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधमपुर जिले में पुलिस ने चार सीटों के दो मतगणना केन्‍द्रों के आसपास सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी है। इन सीटों पर तीन अक्‍टूबर को अंतिम चरण में मतदान हुआ था।

अक्टूबर 7, 2024 6:54 अपराह्न

views 66

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना कल होगी

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना कल होगी। मुख्‍य चुनाव अधिकारी पांडुरंग के. पोले ने कहा है कि सुरक्षित और सुचारू मतगणना संपन्‍न कराने की सभी आवश्‍यक तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना के लिए त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाई गई है। स्‍ट्रांगरूम और काउंटिंग हॉल की सुरक्षा के मजबूत प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्रों में उचित पहचान पत्र वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिला सूचना अधिकारी की निगरानी में मतगणना केंद्रों पर मीडिया केंद्र बनाए गए हैं। इनके माध्‍यम से चुनाव परिणाम तुरंत मिल...

सितम्बर 29, 2024 4:40 अपराह्न

views 83

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे अभियान में कठुआ जिले के एक गांव में आज एक आतंकवादी मारा गया

      जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे अभियान में कठुआ जिले के एक गांव में आज एक आतंकवादी मारा गया। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि आज दोपहर जिले की बिलावर तहसील के कोग-मंडली में मुठभेड़ स्थल से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। गांव में दूसरे दिन भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि तीन से चार विदेशी आतंकवादियों के गांव में मौजूद होने की सूचना के बाद शनिवार ...

सितम्बर 28, 2024 8:57 अपराह्न

views 79

दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले में आज दो आतंकवादी मारे गये  

      दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले में आदिगाम गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आज दो आतंकवादी मारे गये। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों के एक संयुक्‍त दल ने आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग मिलने के बाद क्षेत्र को घेर लिया। हालांकि जैसे ही संयुक्‍त दल आतंकवादियों के छिपने के स्‍थान पर पहुंचा तो उन्‍होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गये। घटना स्‍थल से दो ए के राइफल, गोला बारूद और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इस बीच, सेना और जम्‍मू कश्‍मीर...

सितम्बर 28, 2024 8:03 अपराह्न

views 146

जम्‍मू कश्‍मीर में चुनाव प्रचार का कल अंतिम दिन

    जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के प्रचार में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव प्रचार का कल अंतिम दिन है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता जनसभाएं और रोड-शो आयोजित कर रहे हैं और मतदाताओं से मिल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के लोग अपने बच्‍चों के बेहतर भविष्‍य के लिए शांति चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछ...