फ़रवरी 27, 2025 9:07 पूर्वाह्न

views 25

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में कल देर शाम से बारिश जारी

    जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में कल देर शाम से बारिश हो रही है, जिससे समूचे कश्मीर क्षेत्र में सूखे से राहत मिलेगी। गुलमर्ग और आसपास के इलाकों में और घाटी के अन्य हिस्सों में ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। इससे दिन का तापमान कई डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी या बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।      अधिकारियों ने यात्रियों और पर्यटकों को राष्ट्रीय राजमार्ग और पर्यटन स्थलों के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले...

फ़रवरी 27, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 69

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से, सत्र के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम

  जम्मू-कश्मीर में विधान सभा के बहुप्रतीक्षित बजट सत्र की तैयारी चल रही है। बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि सत्र का उद्घाटन जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। वे विधानसभा सदस्‍यों को संबोधित करेंगे और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रदेश सरकार का विजन प्रस्तुत करेंगे। सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। विधायी परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं, और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे दुरूस्‍त किये जा रहे ...

फ़रवरी 23, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 114

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से ‘सरकारी नौकरी’ की मानसिकता से आगे बढ़ने और अपने कारोबार के अवसर तलाशने की अपील की

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से 'सरकारी नौकरी' की मानसिकता से आगे बढ़ने और अपने कारोबार के अवसर तलाशने की अपील की है। कल जम्मू में राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का उद्घाटन करते हुए, श्री सिंह ने कृषि से जुड़े स्टार्ट-अप और ख़ासकर बैंगनी क्रांति की चर्चा की जिससे लगभग तीन हजार से अधिक युवा अब लैवेंडर की खेती कर लाखों रूपए कमा रहे हैं।     डॉक्टर सिंह ने कहा कि स्‍टार्टअप के क्षेत्र में भारत तीसरे स्थान पर है और  उद्योग संबंध, बाजार अनुसंधान और न...

फ़रवरी 21, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 64

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के कारण अस्थायी रुकावट के बाद एनएच-44 पर यातायात बहाल किया गया

  जम्मू-कश्मीर में बनिहाल और रामसू के बीच लगातार भारी बर्फबारी के कारण अस्थायी रुकावट के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात बहाल कर दिया गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि यात्री वाहन अब दोनों ओर से चल रहे हैं। यातायात पुलिस ने बताया है कि जल्द ही भारी मोटर वाहनों को भी अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए अपनी लेन में चलने की सलाह दी गई है। इससे पहले बनिहाल-काजीगुंड में बर्फबारी और रामबन और बनिहाल के बीच सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को ...

फ़रवरी 21, 2025 10:35 पूर्वाह्न

views 87

25 फरवरी से शुरू हो रहे तीन दिन के महाशिवरात्रि शिव खोरी मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक 

    जम्मू के संभागीय आयुक्त और श्री शिव खोरी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष रमेश कुमार ने 25 फरवरी से शुरू हो रहे तीन दिन के महाशिवरात्रि शिव खोरी मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की है। बैठक में बैरिकेडिंग, सार्वजनिक उद्घोषणा, यात्रा पंजीकरण काउंटरों की व्यवस्था, नियंत्रण कक्षों की स्थापना और तीर्थयात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए होर्डिंग्स की समीक्षा की गई।      श्री रमेश कुमार ने तीर्थयात्रियों के लिए लंगर में गुणवत्तापूर्ण भोजन के प्रावधान के लिए स्वच्छ परिवेश पर ध्यान देने को कहा।

फ़रवरी 21, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 74

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड खंड में बर्फबारी और रामबन व बनिहाल के बीच फिसलन के कारण बंद किया गया एनएच-44

    जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) कल शाम बनिहाल-काजीगुंड खंड में बर्फबारी और रामबन और बनिहाल के बीच फिसलन के कारण बंद कर दिया गया है। रामसू-बनिहाल और बनिहाल-काजीगुंड सेक्टर में ताजा बर्फबारी और नाशरी-बनिहाल सेक्टर में बारिश के कारण यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।     यातायात पुलिस ने हल्के और मझोले आकार के यात्री वाहनों को मौसम में सुधार होने तक राजमार्ग पर न चलने की सलाह दी है। यात्रियों...

फ़रवरी 21, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 121

जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ और डोडा जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श किया

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल किश्तवाड़ और डोडा जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श किया।  उन्होंने प्रतिनिधियों के सुझावों पर बजट निर्माण के समय उचित रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।     दोनों जिलों में उठाए गए प्रमुख मुद्दों में शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी, पेयजल आपूर्ति, सड़क संपर्क और चौड़ीकरण, सुरंगों का निर्माण और दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल सम्‍पर्क में सुधार शामिल थे।      मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्...

फ़रवरी 20, 2025 8:54 पूर्वाह्न

views 60

जम्मू-कश्मीर: 17 रहस्यमय मौतों के कारण पृथकवास में रखे गए अंतिम 13 लोग घर भेजे गए

    जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के कोटरंका उपखंड के बधाल गांव में 17 रहस्यमय मौतों के कारण सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी में पृथकवास में रखे गए अंतिम तेरह लोग कल घर भेज दिए गए। इसके साथ ही राजौरी शहर के तीन अलग-अलग पृथकवास केंद्रों में तीन सप्‍ताह से अधिक रहने के बाद सभी 395 लोग पिछले सप्ताह घर लौट आए हैं।      हालांकि मौत का सटीक कारण अब तक पता नहीं चला है। पुलिस की विशेष जांच टीम गठित करने और देश के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल करने के बावजूद, खाद्य श्रृंखला में कुछ न्यूरो...

फ़रवरी 20, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 52

जेकेआरएलएम आज से जम्मू के कला केंद्र में कर रहा है सरस आजीविका मेले का आयोजन

  जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) आज से जम्मू के कला केंद्र में सरस आजीविका मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला भारत की कला, संस्कृति और परंपराओं के जीवंत उत्सव का तीसरा संस्करण है। इस उत्सव का आयोजन ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि 10 दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए देश की विविध कला और शिल्प को उजागर करना है।

फ़रवरी 19, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 265

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में अप्रैल तक नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह लागू करने को कहा

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से कहा है कि वह इस साल अप्रैल तक केन्‍द्र शासित प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों का लागू करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कल नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में इन कानूनों के कार्यान्वयन पर एक समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शामिल हुये। श्री शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के तहत त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।      गृहमंत्री ने कहा कि ज...