सितम्बर 30, 2026 9:16 पूर्वाह्न

views 847

नौसेना अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2026 को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया है। इस वर्ष 18 युद्धपोतों को नौसेना में शामिल करने या कमीशन करने की योजना है। नई दिल्ली में कल भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर सम्मेलन 2026 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ये घटनाक्रम भारत के नौसेना के घरेलू जहाज निर्माण तंत्र की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाते हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में नौसेना के प्रयासों को दर्शाते हुए रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भ...

जून 10, 2026 5:02 अपराह्न

views 70

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के जीएनएसएस जैमर की खरीद के लिए हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने आज भारतीय नौसेना के लिए उन्नत क्षमता के 20 ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-जीएनएसएस जैमर की खरीद के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जिसमें न्यूनतम 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री शामिल है।   स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण श्रेणी के तहत इस अनुबंध पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्‍ताक्षर हुए।   मंत्रालय के अनुसार यह प्रणाली उपग्रह सिग्नल अधिग्रहण और ट्रैकिंग को बाधित करके और सिग्नल स्पूफिंग तथा भ्रामक जैमिंग करके दुश्मन के जीएनएसएस रिसीव...

अप्रैल 2, 2026 9:55 अपराह्न

views 107

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आईएनएस सुनयना को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज दोपहर मुंबई में भारतीय नौसेना के अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंडियन ओशन शिप -आईओएस सागर पोत पर भारत और सोलह मित्र देशों की नौसेना के जवान सवार हैं। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि आईओएस सागर पहल भारत के 'साझेदारी के माध्यम से नेतृत्व, एकता के माध्यम से शक्ति और शांति के माध्यम से प्रगति' के सामूहिक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। श्री सेठ ने कहा कि आईओएस सागर महासागर-क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग...

फ़रवरी 23, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 102

नौसेना ने सेवा से हटाए गए पोत आईएनएस गुलदार को महाराष्‍ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंपा, देश के पहले अंडरवाटर म्‍यूजियम के रूप में किया जाएगा विकसित

  नौसेना ने सेवा से हटाए गए पोत आईएनएस गुलदार को महाराष्‍ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया है। इस पोत को देश के पहले अंडरवाटर म्‍यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे तटवर्ती समुदायों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और अंडरवाटर पर्यटन के क्षेत्र में भारत की स्थिति मज़बूत होगी। इस पहल से नौसेना के लिए गोताखोरी प्रशिक्षण देना भी आसान होगा।

जनवरी 3, 2025 10:09 अपराह्न

views 77

भारतीय नौसेना 15 जनवरी को मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड में तीन युद्धपोतों को करेगा शामिल

भारतीय नौसेना 15 जनवरी को मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड में तीन युद्धपोतों--नीलगिरी, सूरत और वागशीर को अपने बेडे में शामिल करने जा रही है। नीलगिरी, 17ए स्‍टील्‍थ फ्रिगेट श्रेणी परियोजना का अग्रणी पोत है। सूरत, 15बी स्‍टील्‍थ विध्‍वंसक श्रेणी का चौथा और निर्णायक परियोजना का पोत है। वहीं, वागशीर, स्‍कॉर्पीन श्रेणी परियोजना की छठी और निर्णायक पनडुब्‍बी है। Historic Milestone Ahead: Simultaneous Commissioning of Three Combatant Platforms 15 Jan 2025 is set to become a landmark day in India’s history as ...

नवम्बर 10, 2024 5:35 अपराह्न

views 73

भारतीय नौसेना की पनडुब्‍बी आईएनएस वेला तीन दिन के लिए आज कोलंबो पहुंच गई

भारतीय नौसेना की पनडुब्‍बी आईएनएस वेला तीन दिन के लिए आज कोलंबो पहुंच गई। श्रीलंका की नौसेना द्वारा पनडुब्‍बी का औपचारिक स्‍वागत किया गया। पनडुब्‍बी के श्रीलंका में प्रवास के दौरान पनडुब्‍बी के चालक दल के सदस्‍यों और श्रीलंका की नौसेना के बीच टीम निर्माण संबंधी कई अभ्‍यासों का कार्यक्रम है। डीजल और बिजली से चलने वाली आईएनएस वेला पनडुब्‍बी को नवंबर 2021 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।      भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के जहाजों और पनडुब्बियों का श्रीलंका के बंदरगाहों पर  नियमित रूप से जान...

अक्टूबर 8, 2024 8:44 अपराह्न

views 115

पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय विशाखापत्तनम में मालाबार अभ्यास 2024 आज शुरू किया गया

  पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय विशाखापत्तनम में मालाबार अभ्यास 2024 आज शुरू किया गया। इस वार्षिक समुद्री अभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के नौसैनिक शामिल हो रहे हैं, यह अभ्‍यास बंदरगाह और समुद्र दोनों स्‍थानों पर होगी। इस अभ्यास का उद्देश्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और सुरक्षा को मजबूत करना है।

सितम्बर 22, 2024 7:16 अपराह्न

views 88

भारतीय नौसेना कल से गोआ में पांचवीं नौवहन संगोष्‍ठी की मेजबानी करेगी

      भारतीय नौसेना कल से गोआ के नवल वार कालेज में गोआ पांचवीं नौवहन संगोष्‍ठी की मेजबानी करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गोआ नौवहन संगोष्‍ठी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों और भारत के बीच आपसी समझ और सहयोग बढाने का एक मंच है। इस आयोजन की विषयवस्‍तु कामन मैरीटाइम सिक्‍योरिटी चैलेंज इन इंडियन ओशन रीजन है। संगोष्‍ठी में अवैध और अनियमित मछली पालन और अन्‍य अवैध गतिविधियों जैसे खतरों पर भी चर्चा होगी। दो दिन तक चलने वाली इस संगोष्‍ठी में हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों की नौसेना के प्रतिनिधि भ...

अगस्त 29, 2024 6:48 अपराह्न

views 85

नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में भारत- दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक  

          भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नौसेना स्‍तर पर सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्‍य से नई दिल्‍ली में 12वीं भारत दक्षिण अफ्रीका नौसेना अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों देशों के बीच दो दिनों की यह बातचीत कल संपन्‍न हुई। इसमें दोनों नौसेनों के बीच संबंध को मजबूत करने के प्रति आपसी प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। बैठक की सह-अध्‍यक्षता भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल निर्भय बापना और दक्षिण अफ्रीका की नौसेना के समुद्री रणनीति के मुख्‍य निदेशक रियर एडमिरल डेविड मेनेनजी माखोनटो ने की। रक्षा मंत्राल...

अगस्त 24, 2024 7:27 अपराह्न

views 77

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा। श्रीलंका नौसेना युद्धपोत का समारोहपूर्वक स्वागत करेगी। यह इस युद्धपोत की श्रीलंका की पहली और इस वर्ष भारतीय नौसेना के किसी पोत की आठवीं यात्रा है।     अपनी यात्रा के दौरान युद्धपोत मुंबई, श्रीलंका वायुसेना द्वारा संचालित डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के लिए आवश्यक कल पुर्जे भी उपलब्‍ध कराएगा।     श्रीलंका के नौ-सैनिकों को इस युद्धपोत को देखने का अवसर मिलेगा। यह युद्धपोत श्रीलंका के नौ-सैनिकों को साथ कई ...