जून 28, 2024 12:47 अपराह्न

views 59

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने कल शाम गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को लक्षद्वीप से कोच्चि पहुंचाया। इनमें दो शिशु और दो महिलाएं हैं।   नौसेना और तटरक्षक बल के दो विमानों को इन रोगियों को अगत्ती से कोच्चि लाने के लिए भेजा गया था। इन रोगियों को चिकित्सा उपचार के लिए कोच्चि के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जून 27, 2024 1:14 अपराह्न

views 85

डीआरडीओ ने मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट भारतीय नौसेना को सौंपा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कल नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ एक विशिष्‍ट प्रौद्योगिकी है जिसे डीआरडीओ की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है।   यह रडार एक माइक्रोवेव ढाल बनाता है, और रडार की खोजबीन को कम कर देता है। मध्यम दूरी के चैफ रॉकेट में विशेष प्रकार के रेशों का संयोजन किया गया है। इस रॉकेट को जब अंतरिक्ष में छोड़ा जाता है तो यह दिखाई...