अगस्त 12, 2026 9:02 अपराह्न

views 81

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने वैश्विक विकास के लिए ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं में निजी पूंजी जुटाने को कहा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सार्वजनिक पूंजी को निजी निवेश के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि उसके लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना चाहिए। जयपुर में ब्रिक्स सदस्य देशों में निजी पूंजी जुटाने में न्यू डेवलपमेंट बैंक की भूमिका पर आयोजित एक सेमिनार में उन्होंने यह बात कही। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक विकास के प्रमुख इंजनों में से हैं, लेकिन निजी पूंजी आकर्षित करना अभी भी एक बड़ी चुनौती है।     उन्होंने कहा कि पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के ...

जुलाई 17, 2026 6:49 अपराह्न

views 30

आंध्र प्रदेश: विभिन्न केंद्रीय सरकारी योजनाओं के तहत 3,216 करोड़ रुपये के ऋण वितरित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य प्रत्येक गांव और हर एक पात्र नागरिक तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है। वित्त मंत्री ने आज आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के नरसारावपेटा में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय सरकारी योजनाओं के तहत 1,03,246 लाभार्थियों को 3,216 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। इसमें कृषि क्षेत्र के लिए 2,363 करोड़ रुपये, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई के लिए 325 करोड़ रुपये और आवास, शिक्षा, वाहन तथा सौर ऊर्जा ऋणों के लिए 624 करोड़ रुप...

जून 9, 2026 5:34 अपराह्न

views 65

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के नाम से वायरल निवेश वीडियो फर्जी, सरकार ने किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के आसान आर्थिक लाभ का वादा करने वाले एक निवेश प्लेटफॉर्म का समर्थन करने वाले वीडियो का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया है कि यह वीडियो फर्जी है और एआई से बनाया गया है। वित्त मंत्री ने ऐसी किसी योजना का समर्थन नहीं किया है। इस तरह के फर्जी वीडियो का इस्तेमाल जालसाज ऑनलाइन ठगी के लिए करते हैं। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ऐसे दावों की पुष्टि हमेशा सरकारी स्रोतों से ही करें।

अप्रैल 24, 2026 6:13 अपराह्न

views 72

बैंकिंग क्षेत्र में सार्थक प्रगति के लिए वैश्विक विस्तार स्थानीय आवश्‍यकताओं के अनुरूप होना चाहिए: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र में सार्थक प्रगति के लिए वैश्विक विस्तार स्थानीय आवश्‍यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। पुणे में भारतीय स्‍टेट बैंक के महाराष्ट्र क्षेत्र के स्थानीय मुख्‍य कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उन्‍होंने यह बात कही। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि संस्थानों के आकार में वृद्धि के बावजूद ग्राहकों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखना आवश्यक है। वित्‍तमंत्री ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इस क्षेत्र को बदल रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही ग्राहकों के सा...

फ़रवरी 12, 2026 9:39 अपराह्न

views 117

मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रतिबद्ध सरकार: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि सरकार आर्थिक विकास को गति देकर और समावेशी विकास सुनिश्चित करके एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा का उत्‍तर देते हुए वित्‍त मंत्री ने कहा कि मुद्रास्फीति को कम रखते हुए ऊंची विकास दर बरकरार रखी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में देश की सकल घरेलू उत्‍पाद व‍ृद्धि दर सात दशमलव चार प्रतिशत रहेगी। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति घटकर 2 प्रति...