अगस्त 28, 2026 5:56 अपराह्न

views 44

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों से मुलाकात की, जिन्हें नेपाल से बचाया गया था। ये तीर्थयात्री कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से काठमांडू पहुंचे थे और आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में नेपाली सेना और सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत में उनकी सुगम वापसी सुनिश्चित करने के लिए काठमांडू के भारतीय दूतावास की भी सराहना की। डॉ. जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि भारत सरकार बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में नेपाल की सहायता कर रही है। डॉ. जय...

जुलाई 24, 2026 8:54 अपराह्न

views 61

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आधुनिक, पारदर्शी माहौल बनाने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज एक आधुनिक, पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुकूल कानूनी माहौल बनाने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, डॉ. जयशंकर ने कहा कि आयोग ने समावेशिता, आम सहमति और विविध कानूनी परंपराओं के सम्मान के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए नई वास्तविकताओं के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता लगातार दिखाई है। उन्होंने कहा ...

जनवरी 14, 2026 8:29 पूर्वाह्न

views 461

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत की, जिसमें व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, परमाणु ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। विदेश मंत्री जयशंकर और श्री रुबियो के बीच यह बातचीत नव-नियुक्त अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर के उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि व्यापार मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कुछ बातचीत होगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि श्री रुबियो के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई और वे संपर्क में रहने पर सहमत हुए। सो...