जुलाई 24, 2026 8:54 अपराह्न | External Affairs Minister S Jaishankar

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आधुनिक, पारदर्शी माहौल बनाने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज एक आधुनिक, पारदर्शी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुकूल कानूनी माहौल बनाने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, डॉ. जयशंकर ने कहा कि आयोग ने समावेशिता, आम सहमति और विविध कानूनी परंपराओं के सम्मान के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए नई वास्तविकताओं के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता लगातार दिखाई है। उन्होंने कहा कि लगातार सदस्यता रखने वाले आठ देशों में से एक होने के नाते, भारत ने कई क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दिया है। डॉ. जयशंकर ने तकनीकी बदलावों, डिजिटल कॉमर्स, बदलती सप्लाई चेन और निवेश के नए तरीकों से हो रहे बड़े वैश्विक बदलावों पर भी बल दिया। इनका असर सीमा पार सामान, सेवाओं, पूंजी और डेटा की आवाजाही पर पड़ता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला