विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों से मुलाकात की, जिन्हें नेपाल से बचाया गया था। ये तीर्थयात्री कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से काठमांडू पहुंचे थे और आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में नेपाली सेना और सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत में उनकी सुगम वापसी सुनिश्चित करने के लिए काठमांडू के भारतीय दूतावास की भी सराहना की।
डॉ. जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि भारत सरकार बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में नेपाल की सहायता कर रही है। डॉ. जयशंकर ने आज सुबह नेपाल के विदेश मंत्री से बात की और उन्हें हर संभव सहायता देने की पेशकश की।