जून 16, 2026 6:06 अपराह्न
40
ईडी ने यस बैंक के ऋणों के कथित धोखाधड़ीपूर्ण आवंटन मामले में मुंबई, खंडाला और दिल्ली में 17 स्थानों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय, वित्त वर्ष 2016-17 और 2017-18 के दौरान यस बैंक के ऋणों के कथित धोखाधड़ीपूर्ण आवंटन के संबंध में मुंबई, खंडाला और नई दिल्ली में 17 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। तलाशी अभियान में सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड-एसएआरसीएल, सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड, ख्याति रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, उनके प्रवर्तकों, निदेशकों और कर्मचारियों के साथ-साथ यस बैंक के एक पूर्व कर्मचारी से जुड़े परिसर शामिल हैं। निदेशालय ने कहा है कि यह तलाशी अभियान कुछ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों और यस बै...