मई 26, 2026 7:23 अपराह्न | ED

printer

प्रवर्तन निदेशालय ने चेन्नई और मदुरै में ड्रग तस्करी सिंडिकेट से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय ने आज चेन्नई और मदुरै में पाँच जगहों पर, अंतरराष्ट्रीय लिंक  वाले एक बड़े ड्रग तस्करी सिंडिकेट के सिलसिले में तलाशी अभियान चलाया है। यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई। यह जांच राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा आरोपी जॉन ब्रिटो और अन्य लोगों के खिलाफ दायर दो आपराधिक शिकायतों के आधार पर शुरू की गई मनी लॉन्ड्रिंग जाँच के बाद की गई। ये शिकायतें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत दर्ज की गई थीं। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, यह सिंडिकेट बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, जिसमें लगभग 108 करोड़ रुपये की कीमत वाली 99 किलोग्राम हशीश और 150 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली 37 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन शामिल है। आरोप है कि इन नशीले पदार्थों की तस्करी समुद्री रास्तों से श्रीलंका को की जा रही थी।