जनवरी 12, 2026 10:10 अपराह्न

views 116

राष्ट्रपति मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। ये त्यौहार  कल और बुधवार को मनाए जा रहे हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  ने कहा कि ये त्यौहार देश की समृद्ध कृषि परंपराओं का प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये त्यौहार भारत की जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।     द्रौपदी मुर्मु ने यह भी कहा कि ये अवसर देश के किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण को सलाम कर...

नवम्बर 22, 2025 1:56 अपराह्न

views 95

सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए लोगों के कौशल और क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने आज आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष सत्र को संबोधित किया। उन्होंने साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, निजी क्षेत्र और नागरिकों के स...

नवम्बर 12, 2025 7:39 पूर्वाह्न

views 184

राष्ट्रपति मुर्मु गैबोरोन में बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा बोको के साथ करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गैबोरोन में बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा बोको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वे व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी यात्रा के दौरान सांसदों को संबोधित करेंगी, भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी और बोत्सवाना में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी। बोत्सवाना के कई गणमान्य व्यक्ति भी उनसे मुलाक...

नवम्बर 8, 2025 3:14 अपराह्न

views 250

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर रवाना हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। वे आज रात अंगोला पहुँचेंगी। किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दोनों अफ्रीकी देशों की यह पहली राजकीय यात्रा है। 8 से 13 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और नए क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढाँचे के विविधीकरण और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर बातचीत की उम्मीद है। प्रोजेक्ट चीता पर बोत्सवाना के साथ सहयोग की प्रगति भी एजेंडे में है। यह यात्...

अगस्त 31, 2025 7:07 अपराह्न

views 106

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति कल मैसूर स्थित अखिल भारतीय वाणी और श्रवण संस्थान के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को, वे चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति तिरुवरुर स्थित तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।    

अगस्त 14, 2025 8:59 अपराह्न

views 122

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने इसका श्रेय सामाजिक क्षेत्र की पहलों के साथ-साथ सर्वांगीण आर्थिक विकास को दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अमृत काल में आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी क्षमतानुसार योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा, महिलाएँ और वे समुदाय जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, विकसित भारत का न...

जुलाई 13, 2025 6:10 अपराह्न

views 74

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से भुबनेश्वर और कटक के दो दिन के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से ओडिशा में भुबनेश्वर और कटक के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वे भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मु रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कटक स्थित रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वे आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी भाग लेंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।    

अप्रैल 20, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 99

दुनिया भर में आज मनाई जा रही है ईस्टर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्‍टर की दी शुभकामनाएं

आज ईस्टर है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाए जाने के बाद आज ही के दिन उनका पुनर्जन्‍म हुआ था। आज इस अवसर पर दुनिया भर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं की जा रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईस्‍टर की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार निस्वार्थ प्रेम और सेवा का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि ईसा मसीह का जीवन सत्य, न्याय तथा करुणा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है। उन्होंने ईसा मसीह के जीवन-मूल्यों को ...

अप्रैल 13, 2025 6:48 अपराह्न

views 96

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहब ने अपने प्रेरक जीवन में कई कठिनाइयों के बावजूद एक अलग पहचान बनाई और पूरे विश्व में सम्मान अर्जित किया। राष्ट्रपति ने बाबा साहब को अद्भुत योग्यता वाले और बहुमुखी व्यक्तित्व का धनी बताया। श्रीमती मुर्मु ने कहा कि वे एक अर्थशास्त्री, शिक्षाविद्, विधिवेत्ता और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब समान अधिकारों के प्रबल समर्थक थे, जिन्हों...

अप्रैल 12, 2025 9:54 अपराह्न

views 75

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि की संभावना है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' का रोडमैप औद्योगिक साझेदारी और सहयोग के लिए विभिन्‍न अवसर प्रस्तुत करता है।