जुलाई 13, 2025 6:10 अपराह्न | Bhubaneswar | Cuttack | Draupadi Murmu

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से भुबनेश्वर और कटक के दो दिन के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से ओडिशा में भुबनेश्वर और कटक के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। वे भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मु रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कटक स्थित रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वे आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी भाग लेंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला