अगस्त 7, 2024 3:13 अपराह्न

views 57

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंचीं, आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा 

  गवर्नर-जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज न्यूजीलैंड के दो दिन के दौरे पर ऑकलैंड पहुंची। आठ साल बाद किसी राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा होगी। 

अगस्त 7, 2024 11:58 पूर्वाह्न

views 80

तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज न्यूजीलैंड में ऑकलैंड पहुंचेंगी। वे न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं। इस दौरान, राष्ट्रपति मुर्मु गवर्नर जनरल किरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु एक शिक्षा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगी। उनकी इस यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध सुदृढ होंगे। वे फिजी की अपनी दो दिवसी...

अगस्त 2, 2024 4:34 अपराह्न

views 56

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्‍यक्षता में दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्‍यक्षता में दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरु हो गया है। यह राष्‍ट्रपति के संचालन में राज्‍यपालों का पहला सम्‍मेलन है और सभी राज्‍यों के राज्‍यपाल इस बैठक में भाग ले रहे हैं।   उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तथा केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान, अश्विनी वैष्‍णव और डॉक्‍टर मनसुख मांडविया भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं।   नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रधानम...

जुलाई 31, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 43

राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार से शुरू होने वाले राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। यह सम्मेलन राष्ट्रपति की अध्यक्षता में होने वाला राज्यपालों का पहला सम्मेलन होगा।      राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी राज्यों के राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री सम्मेलन में भाग लेंगे। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, अश्विनी वैष्‍णव, मनसुख मांडविया भ...

जुलाई 9, 2024 4:20 अपराह्न

views 62

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन.आई.एस.ई.आर के 13वें स्‍नातक समारोह को किया संबोधित

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) के छात्रों से मानवता और राष्‍ट्र के लिए अपनी शिक्षा और ज्ञान का इस्‍तेमाल करने को कहा है। भुवनेश्‍वर में एनआईएसईआर के 13वें स्‍नातक समारोह को संबोधित करते हुए उन्‍होंने इस संस्‍था के स्‍नातकों को बधाई दी। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्‍ठ कार्य करते हुए देश के लिए प्रशंसा अर्जित करें।  राष्‍ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा को अमृत के समान बताते हुए कहा कि ...

जुलाई 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 58

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि इन गर्मियों में देश भर में प्रचंड गर्मी का सामना करना पडा है और हाल के वर्षों में विश्‍व भर में बेहद खराब मौसम की घटनाएं बढ़ी है। उन्‍होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रयासों को समर्थन करने के लिए अपने स्तर पर भी काम करने का आह्वान किया। चार दिन की ओडिसा यात्रा पर गई राष्‍ट्रपति रथयात्रा और अन्‍य समारोह में शामिल हुई। वे आज सुबह पुरी के बीच पर गई। इस...

जून 27, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 51

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा जिस पर सदस्य चर्चा में भाग लेंगे। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र पिछले सोमवार को आरंभ हुआ है।  राज्यसभा का सत्र आज से शुरू होगा।    

जून 21, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 55

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक समुदाय विशेषकर देशवासियों को आज 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्ट्रपति ने कहा कि योग मानवता को भारत का अनूठा उपहार है। उन्‍होंने कहा कि जीवन शैली से जुड़ी बढ़ती समस्‍याओं को देखते हुए योग आज और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।    योग शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य तथा आध्यात्मिक उन्नति में सहायक हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्‍न अंग बनाने का आग्रह किया। 

जून 15, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 57

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में की भागीदारी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर राजा गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए गए।   यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति भवन में रज पर्व का आयोजन किया गया। इस उत्सव में उड़िया संस्कृति और जीवन-शैली की अनूठी झलक दिखाई दी। रज पर्व ओडिशा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। तीन दिन के इस कृषि उत्सव को मानसून की शुरुआत माना जाता है।