अगस्त 8, 2026 8:54 अपराह्न

views 38

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के भावनगर स्थित महाराजा कृष्णकुमारसिंहजी भावनगर विश्वविद्यालय में युवाओं से बातचीत की। 'नशा मुक्त युवा, नशा मुक्त भारत' विषय पर आयोजित 'मेरा भारत युवा संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने युवाओं से विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। भारत की अधिकांश आबादी 35 वर्ष या उससे कम आयु की है, इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा क...

जून 27, 2026 7:05 अपराह्न

views 34

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: विकसित भारत के लक्ष्य का सबसे सशक्त स्तंभ है एमएसएमई क्षेत्र

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज नई दिल्ली में एमएसएमई दिवस- उद्यमी भारत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में यह क्षेत्र पहली पीढ़ी के उद्यमियों के साहस और उद्यमशीलता का प्रतीक है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि यह क्षेत्र देश के कुल निर्यात में लगभग 50 प्रतिशत योगदान करता है और उच्‍च गुणवत्‍ता के मानक बनाए हुए है। उन्‍होंने कहा कि एम एस एम ई क्षेत्र भारत को 2047 तक ...

अक्टूबर 26, 2025 5:49 अपराह्न

views 89

निजी क्षेत्र के अच्छे स्वास्थ्य संस्थान, स्वस्थ और विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में अमूल्य योगदान दे सकते हैं: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि निजी क्षेत्र के अच्छे स्वास्थ्य संस्थान, स्वस्थ और विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रपति ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूरे देश में स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढांचे, संस्थानों और सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण का अभिन्न अंग है। राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उ...