सितम्बर 15, 2026 4:08 अपराह्न
18
इंजीनियरिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि विकास के प्रति समर्पित लोगों के प्रयासों और बलिदानों का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा है कि इंजीनियरिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि विकास के प्रति समर्पित लोगों के अथक प्रयासों और बलिदानों का प्रतीक है। डॉ. साहा ने अगरतला के प्रज्ञा भवन में आयोजित 59वें इंजीनियर दिवस के कार्यक्रम में अभियंताओं को देश और राज्य की रीढ़ बताया। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के कायाकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट ईस्ट पॉलिस...