अगस्त 7, 2024 12:27 अपराह्न

views 66

मणिपुर: सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में लगाया रात का कर्फ्यू

मणिपुर सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। आदेश में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, लाठियों, पत्थर या अन्य घातक हथियारों और किसी भी प्रकार की तेज धार वाली वस्तुओं को ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है जिनका उपयोग आक्रामक हथियारों के रूप में किया जा सकता है। जिरीबाम जिले में, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिरीबाम नगर परिषद और बोरोबेक्रा सब डिवी...

अगस्त 7, 2024 11:24 पूर्वाह्न

views 70

बांग्लादेश: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया 

  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। इस आशय का निर्णय कल ढाका में राष्ट्रपति भवन (बंगभवन) में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की बैठक में लिया गया।    राष्ट्रपति के मीडिया सचिव मोहम्मद जोयनल आबेदीन ने कल देर रात मीडियाकर्मियों को बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नाम पर अंतिम फैसला ...

अगस्त 6, 2024 1:49 अपराह्न

views 68

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की संचालनगत और रणनीतिक तैयारी की समीक्षा करना है। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 6, 2024 1:27 अपराह्न

views 70

संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्‍तव्‍य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सं...

अगस्त 6, 2024 12:05 अपराह्न

views 60

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

अगस्त 6, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 68

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी

सरकार ने बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बैठक में शामिल रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्या...

अगस्त 6, 2024 10:38 पूर्वाह्न

views 62

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और अन्य मंत्री शामिल हुए।

अगस्त 6, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 64

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा- संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा

  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा। ढाका के बंग भवन में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना वर्तमान अराजक स्थिति समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भी कदम उठाएगी।     बैठक में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने...

अगस्त 6, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 70

केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और अन्य मंत्री शामिल हुए।    

अगस्त 4, 2024 1:41 अपराह्न

views 62

बांग्लादेश: प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना का बातचीत का प्रस्ताव खारिज किया, आज से असहयोग आंदोलन शुरू

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के बातचीत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और उनके इस्तीफे की एक सूत्री मांग की घोषणा की है। आरक्षण सुधार आंदोलन के समन्वयकों ने कल ढाका में एक बड़ी रैली में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे रविवार यानी आज से असहयोग आंदोलन शुरू करेंगे। हिंसा को समाप्त करने के लिए बातचीत के प्रधानमंत्री के आह्वान के बावजूद उन्होंने यह घोषणा की। इस बीच, बांग्लादेश सेना के प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मां ने कल मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर सेना अधिकारियों को संबोधित किया...