फ़रवरी 21, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 81

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कल दुबई मे भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तौहीद हृदय के शतक की बदौलत 228 रन बनाये। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिये।      जवाब में शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने 47वें ओवर में आसानी से लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।      प्रतियोगिता में आज पाकिस्तान के कराची में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दो...

फ़रवरी 20, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 81

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा

  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण में आज भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जीत के साथ इस प्रतियोगिता की शुरूआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

जनवरी 26, 2025 6:02 अपराह्न

views 79

अमरीका की यूनाइटेड स्‍टेटस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट ने बांग्‍लादेश में सभी सहायता कार्यक्रम निलम्बित किए

अमरीका की यूनाइटेड स्‍टेटस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट- यूएसएआईडी ने बांग्‍लादेश में सभी सहायता कार्यक्रम निलम्बित कर दिये हैं। यूएसएआईडी ने बांग्‍लादेश में सभी सहयोगियों को कल भेजे एक पत्र में सभी समझौतों, कार्य आदेशों, अनुदानों, सहकारी समझौतों या किसी भी तरह की सहायता को तत्‍काल रोकने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को अमरीका ने सभी तरह की विदेशी सहायता पर रोक लगा दी थी। हालांकि इस्राइल और मिस्र के लिए आपात खाद्य पदार्थ और सैन्‍य अनुदान को छूट दी गई थी। यूएसएआईडी का यह फैसला अमरीकी ...

नवम्बर 10, 2024 8:41 अपराह्न

views 53

बंग्‍लादेश में आज अं‍तरिम सरकार की सलाहकार परिषद का विस्‍तार किया गया

बंग्‍लादेश में आज शाम तीन नये सलाहकारों के शपथ लेने के साथ प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस के नेतृत्‍व वाली अं‍तरिम सरकार की सलाहकार परिषद का विस्‍तार किया गया है। अंतरिम सरकार में अब 24 सलाहकार हो गये हैं। प्रोफेसर यूनुस मुख्य सलाहकार हैं। राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शहाबुद्दीन ने नये सलाहकारों को शपथ दिलाई।     नये सलाहकारों में मुख्‍य सलाहकार के विशेष सहायक महफूज आलम, प्रख्‍यात फिल्‍म निर्माता मुस्‍तफा सरवर फारूकी और अकिज बशीर समूह के प्रबंध निदेशक शेख बशीरउद्दीन शामिल हैं। में आज शाम तीन नये सलाहकारों के श...

अक्टूबर 27, 2024 8:54 अपराह्न

views 38

बांग्लादेश में इस साल डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या 277

बांग्लादेश में, आज सुबह तक, 24 घंटों में डेंगू से सात और लोगों की मृत्यु हुई है, जिसके बाद देश में इस साल डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या 277 हो गई।     फिल्हाल, देश के कई अस्पतालों में 3 हज़ार 9 सौ 84 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 जनवरी 2024 से अब तक डेंगू के 56 हज़ार 9 सौ 11 मामले दर्ज किए गए हैं।     पिछले साल बांग्लादेश में, डेंगू से सबसे अधिक 1 हज़ार 7 सौ 5 मौतें हुई थीं।

अक्टूबर 23, 2024 8:42 अपराह्न

views 49

बांग्‍लादेश में राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शहाबुद्दीन को पद से हटाने की मांग के बीच बयानबाज़ी

बांग्‍लादेश में प्रधानमंत्री के पद से हटाई गई शेख हसीना के इस्तीफे पर कथित टिप्‍पणी के लिए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शहाबुद्दीन को पद से हटाने की मांग के बीच बांग्लादेश नेशनल पार्टी के नेता सलाहुद्दीन अहमद ने आज कहा कि पार्टी वर्तमान स्थिति में राष्‍ट्रपति का पद खाली नहीं देखना चाहती। ढाका में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति का पद खाली होने से देश में संवैधानिक संकट उत्‍पन्‍न होगा।     इससे पहले बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार नाहिद इस्‍लाम ने कहा था कि राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद श...

अक्टूबर 17, 2024 7:20 अपराह्न

views 67

बांग्लादेश में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं सहित 45 अन्य लोगों के खिलाफ आज गिरफ्तारी वारंट जारी

  बांग्लादेश में तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं सहित 45 अन्य लोगों के खिलाफ आज गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इन पर जुलाई-अगस्त के सामूहिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। ट्रिब्यूनल ने उन्‍हें 18 नवंबर तक अदालत के सामने पेश करने को भी कहा है।    इससे पहले प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस मामले में मुकदमा शुरू करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ...

सितम्बर 5, 2024 8:03 अपराह्न

views 87

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान से मुलाकात की

        बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के रेल, बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन, सड़क और परिवहन सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान से मुलाकात की। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उन्होंने चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की और उप-क्षेत्रीय बिजली आपूर्ति पर भी बातचीत की।

सितम्बर 1, 2024 8:51 अपराह्न

views 53

बांग्लादेश में हाई कोर्ट ने उस रिट याचिका को खारिज किया जिसमें अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और उसका पंजीकरण रद्द करने की मांग थी

        बांग्लादेश में हाई कोर्ट ने आज उस रिट याचिका को खारिज कर दिया जिसमें छात्रों के नेतृत्व वाले जनविद्रोह के दौरान छात्रों और आम लोगों की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और उसका पंजीकरण रद्द करने की मांग की गई थी।     समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश ने खबर दी है कि बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल मोहम्‍मद असदुज्जमान ने कहा कि न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।     मानवाधिकार संगठन सारदा के कार्यकारी निदेशक आरिफ़ुर रहमान मुराद भुइया...

अगस्त 29, 2024 5:05 अपराह्न

views 60

बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने पाइपलाइन से भारत को गैस निर्यात करने अफवाहों के संबंध में आज स्पष्टीकरण जारी किया है  

          बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने पाइपलाइन से भारत को गैस निर्यात करने अफवाहों के संबंध में आज स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि पाइपलाइन से बांग्लादेश से भारत कभी भी प्राकृतिक गैस का निर्यात नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश से भारत को गैस आपूर्ति रोकने का दावा सही नहीं है।     मंत्रालय ने कहा कि तरल पेट्रोलियम गैस-एलपीजी भारत को निर्यात की जाती है और इसकी आपूर्ति नहीं रोकी गई।