प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन आज नई दिल्ली में वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति पार्मेलिन तीन दिन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार जगत के प्रमुख लोगों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, आवागमन, संस्कृति तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
राष्ट्रपति पार्मेलिन आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति पार्मेलिन से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति पार्मेलिन इससे पहले इसी वर्ष निजि यात्रा पर भारत आए थे। यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है।