जुलाई 19, 2026 6:23 अपराह्न

printer

सोमालिया के संदिग्‍ध समुद्री डकैतों ने तंजानिया के ध्वज वाले एक टैंकर का किया अपहरण

सोमालिया के संदिग्‍ध समुद्री डकैतों ने यमन तट से दूर तंजानिया के ध्वज वाले एक टैंकर का अपहरण कर लिया और उसे सोमालिया के उत्तरपूर्वी बारी क्षेत्र तट के पास ले गए। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार समुद्री डकैतों ने एमटी असाना नाम के टैंकर को शुक्रवार को यमन के मुकाला से रवाना होने के बाद कब्‍जे में ले लिया और पुंटलैंड के कलुला तट के पास रोक कर रखा गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जहाज पर चालक दल के कितने सदस्य सवार थे।