जुलाई 3, 2026 8:26 पूर्वाह्न

printer

पुर्तगाल फीफा फुटबॉल विश्व कप के प्री-र्क्‍वाटर फाइनल में पहुंचा

पुर्तगाल फीफा फुटबॉल विश्व कप के प्री-र्क्‍वाटर फाइनल में पहुंच गया है। कनाडा के टोरंटो में आज पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी। मंगलवार को डलास में प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना स्‍पेन से होगा। 
 
इससे पहले लॉस एंजिल्स स्टेडियम में कल रात स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी।
 
मिकेल ओयारज़ाबल ने 36वें मिनट में गोल कर स्पेन को एक-शून्‍य की बढ़त दिलाई। इसके बाद पेड्रो पोरो ने 66वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को दो-शून्‍य से आगे कर दिया। ओयारज़ाबल ने 89वें मिनट में एक और गोल करके तीन-शून्‍य से जीत पक्की कर दी। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच जारी मैच के विजेता से होगा।
 
इससे पहले, बेल्जियम, अमरीका और इंग्लैंड अंतिम 16 में पहुंच चुके हैं। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में सोमवार को इंग्लैंड का सामना मैक्सिको से होगा। अमरीका मंगलवार को बेल्जियम के साथ खेलेगा।
 
फ्रांस, नॉर्वे, कनाडा, मोरक्को, ब्राजील और पैराग्वे भी अंतिम 16 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।