भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अपने समुद्री अभियान लोकायन 26 के अंतर्गत स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा। बार्सिलोना में पोत स्पेन की नौसेना और अन्य हितधारकों के साथ पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेगा। आगंतुक 4 सितंबर को पोत को देखने जा सकते हैं। यह भारत की समुद्री विरासत को देखने का अवसर प्रदान करेगा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत की वैश्विक समुद्री उपस्थिति और समुद्री नौकायन अभियानों में पेशेवर प्रशिक्षण तथा उत्कृष्टता के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।